जाह्नवी कपूर-शिखर पहाड़िया का एक-दूसरे के लिए फिर धड़क रहा दिल? एक्ट्रेस का 'एक्स बॉयफ्रेंड' संग वीडियो वायरल

Janhvi Kapoor Video : बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। इन दिनों वह अपने कथित एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) को लेकर सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया फिर से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दरअसल, दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों दिल्ली में इवेंट में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने कयासबाजी करने लगे हैं कि जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया एक-दूसरे को फिर से डेट करने लगे हैं।

जाह्नवी कपूर का नया वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया नजर आ रहे हैं। जाह्नवी कपूर शॉर्ट ड्रेस पहनी है और उसके ऊपर जैकेट लिया हुआ है। वहीं, शिखर पहाड़िया ब्लैक ड्रेस में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में जाह्नवी कपूर के कजिन मोहित मारवाह भी दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

देखें, जाह्नवी कपूर का वीडियो

जाह्नवी-शिखर एक साथ पहले भी आ चुके हैं नजर

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के एक साथ दिखने का ये पहला मौका नहीं है। इससे पहले साल की शुरुआत में दोनों के वैकेशन पर जाने की खबरें आई थीं। वहीं, अक्टूबर में जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया को एक साथ कार में पैपराजी ने कैमरे में कैद किया था। गौरतलब है कि करण जौहर ने अपने शो 'कॉफी विद करण' में जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के रिलेशनशिप की तरफ इशारा किया था।

जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर पिछली बार फिल्म 'मिली' में नजर आई थीं। 4 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। अब जाह्नवी कपूर फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और फिल्म 'वबाल' में नजर आने वाली हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3EPyFir
https://ift.tt/PgsJd5S

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म