Pathaan Movie Song: 'बेशर्म रंग' के बाद अब 'झूमे जो पठान' ने यू-ट्यूब पर मचाया तहलका, चंद मिनट में व्यूज 10 लाख के पार
Jhoome Jo Pathaan Song: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म के गाने बेशर्म रंग (Besharam Rang) को लेकर काफी विवाद हो हुआ था। इस गाने दीपिका पादुकोण ने जो ड्रेस पहनी हुई थी, वो लोगों को पसंद नहीं आई था। इसी बीच फिल्म का नया गाना 'झूमे जो पठान' रिलीज हो गया है। जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने में शाहरुख खान और दीपिका एकदम अलग ही अवतार में नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान और दीपिका के इस लुक को देखने के बाद फैंस उसे देखते ही रह गए।
पठान फिल्म का दूसरा गाना हुआ रिलीज
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है। जब से फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज हुआ है, तब से ट्रोल्स इस फिल्म को सोशल मीडिया पर बायकॉट करने की मांग की जा रही हैं। लेकिन दूसरी तरफ शाहरुख की फिल्म के इस गाने को काफी पसंद कर रहे है। इसी बीच पठान फिल्म का नया गाना 'झूमे जो पठान' रिलीज हो गया है। शाहरुख खान की फिल्म का ये गाना आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। जानकारी के लिए बता दें कि अभी हाल ही में इस गाने का एक पोस्टर सामने आया था। जिसमें दीपिका और शाहरुख बेहद किलर लुक में नजर आ रहे थे। तो चलिए अब बिना देर किए 'झूमे जो पठान' गाने के वीडियो को देखते है।
यहां देखें झूमे जो पठान का वीडियो
कब रिलीज होगी फिल्म
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की लीड रोल वाली फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद से ही फैंस 'पठान' की रिलीज का इंतजार कर रहे है। शाहरुख खान की ये फिल्म साल 2023 की 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के साथ शाहरुख खान लंबे समय के बाद लीड रोल में बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे है। फिल्म के नए गाने को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/sUI6bZy
https://ift.tt/uTIAsUq
Comments
Post a Comment