Hera Pheri 3: रिलीज से पहले दिक्कतों में फंसी कार्तिक आर्यन की फिल्म, 35 करोड़ रुपये के चक्कर में अटकी 'हेरा फेरी 3'!!

Hera Pheri 3 Ownership: बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में से एक 'हेरा फेरी' इन दिनों अपने तीसरे पार्टी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई। अक्षय कुमार ने मीडिया के सामने 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) से अलग होने की एलान किया था। जिसके बाद उनके फैंस काफी दुखी हो गए थे। इसके बाद इस फिल्म से जुड़ी एक और रिपोर्ट सामने आई, जिसमें दावा किया गया कि अक्षय कुमार की इस फिल्म में वापसी हो सकती है। लेकिन इसको लेकर कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया। अब इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक नई खबर सामने आई है। जिसे जानने के बाद फैंस निराश हो सकते है।

दिक्कतों में फंसी हेरा-फेरी 3

फिरोज नाडियाडवाला की फिल्म हेरा-फेरी 3 अक्षय कुमार के बाहर जाने के बाद से काफी चर्चा में है। इसी बीच अब हेरा-फेरी 3 को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक फिरोज नाडियाडवाला की फिल्म हेरा-फेरी 3 दिक्कतों में फंस गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अभी फिल्म की ओनरशिप फिरोज नाडियाडवाला और इरॉस इंटरनेशनल के पास है। अब इन दोनों की डील काफी चर्चा में आ गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म पर पूरे अधिकार पाने के लिए फिरोज नाडियाडवाला को इरॉस इंटरनेशनल को 35 करोड़ रुपये देने है। उनके ये पैसे इसी महीने के अंत दे देने है। अगर ये डील सफल रहेगी तो फिरोज हेरा फेरी 3 के साथ-साथ 'वेलकम' और 'आवारा पागल दीवाना' के भी सोल ओनर हो जाएंगे।

अक्षय कुमार के बाहर जाने के बाद से चर्चा में है फिल्म

जब से अक्षय कुमार ने इस फिल्म से अपने हाथ पीछे खींचे है, तब से ये फिल्म काफी चर्चा में बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने अक्षय कुमार की जगह इस फिल्म में कार्तिक आर्यन को साइन कर लिया है। जानकारी के लिए बता दें अक्षय कुमार ने इस फिल्म को स्क्रिप्ट के चलते छोड़ दिया था। लेकिन खबरों में दावा किया गया फीस को लेकर फिरोज और अक्षय कुमार के बीच बात बिगड़ी थी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/atQoj6r
https://ift.tt/QVxMhZy

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म