मुंबई पुलिस कमिश्नर की बेटी की शादी में सलमान खान और रणवीर सिंह ने जमाया रंग, तस्वीरें हुईं वायरल
मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फणसालकर (Vivek Phansalkar) की बेटी मैत्रेयी फणसालकर की शादी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की। इस दौरान सलमान खान (Salman Khan) से लेकर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जैसे बी-टाउन के बड़े सितारे शादी में रगं जमाते नजर आए। मैत्रेयी फणसालकर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में सलमान खान और रणवीर सिंह के अलावा एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी नजर आ रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सलमान खान जहां ब्लैक कलर का सूट पहनकर विवेक फणसालकर की बेटी की शादी में पहुंचे थे तो वहीं रणवीर सिंह ने इस शादी में भी अपना अतरंगी अंदाज दिखाया।
मैत्रेयी फणसालकर की शादी में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ग्रीन कलर का फ्लोरल प्रिंटिड ब्लेजर, साथ ही पिंक कलर की प्रिंटिड पैंट पहनकर पहुंचे थे। विवेक फणसालकर की बेटी की शादी में रणवीर सिंह ने खूब गर्दा उड़ाया, उन्होंने अपने डांस और अंदाज से लोगों के होश उड़ा दिए।
रणवीर सिंह की तस्वीर
इस तस्वीर में रणवीर सिंह स्टेज पर चढ़कर कुछ गुनगुनाते नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह की यह तस्वीर उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं।
मुंबई पुलिस कमिश्नर की बेटी की शादी में पहुंची शिल्पा शेट्टी
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने रेड कलर की साड़ी पहनकर मैत्रेयी फणसालकर की शादी में ग्रैंड एंट्री ली। तस्वीरों में शिल्पा बेहद ही ग्लैमरस लग रही हैं। तस्वीर में शिल्पा पुलिस कमिश्नर विवेक फणसालकर और उनके परिवार के साथ स्टेज पर फोटो खिंचवाती नजर आ रही हैं।
वहीं सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े और शहनाज गिल मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म अगली साल 21 अप्रैल को रिलीज होगी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/hlxae1d
https://ift.tt/czhYajX


Comments
Post a Comment