आर्यन खान ने शाहरुख खान की स्टाइल में किया सलाम, लोग बोले- 'पिता की तरह फैंस की रिस्पेक्ट करता है बेटा'
Aryan Khan Video : बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की जिस तरह की पॉपुलैरिटी है, उस तरह से उनके बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की भी है। आर्यन खान आए दिन कहीं ना कहीं स्पॉट होते हैं और पैपराजी उन्हें अपने कैमरे में कैद करने के लिए बेताब रहते हैं। आर्यन खान एक बार नजर आए और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो में उनके अंदाज के फैंस खूब पसंद कर रह हैं। आइए जानते हैं कि आर्यन खान के इस वीडियो में ऐसा क्या है।
आर्यन खान का लेटेस्ट वीडियो
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि आर्यन खान एयरपोर्ट के अंदर जाते नजर आ रहे हैं। उनके साथ शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि सिंह नजर आए। जब आर्यन खान एयरपोर्ट के अंदर एंट्री करते हैं तो अपने पिता शाहरुख खान की तरह फैंस को सलाम करते नजर आते हैं। आर्यन खान का ये अंदाज लोगों को खूब भा रहा है।
आर्यन खान का वीडियो
आर्यन खान को लेकर फैंस के रिएक्शन
आर्यन खान के वीडियो पर एक फैन ने लिखा है, 'बाप की तरह रिस्पेक्ट करता है ये अपने फैंस की।' एक फैन ने लिखा है, 'लव यू आर्यन भइया जी।' एक फैन ने लिखा है, 'लास्ट में सलाम, वाह क्या बात है।' एक फैन ने लिखा है, 'आर्यन खान का सलाम।' इस तरह से तमाम फैंस ने आर्यन खान के वीडियो पर कमेंट किए हैं।
आर्यन खान का ड्रग्स केस में आया था नाम
गौरतलब है कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बीते साल 2021 में मुंबई में एक क्रूज पर चल रही ड्रग्स पार्टी के दौरान छापेमारी में पकड़ गए थे। इसके बाद उन्हें जेल जाना पड़ा था। हालांकि, आर्यन खान को बाद में जमानत मिल गई थी। इस मामले को लेकर लंबी जांच चली और उन्हें क्लिन चिट मिल गई है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/tabwPqu
https://ift.tt/nwOQ9kP
Comments
Post a Comment