2023 में केएल राहुल संग सात फेरे लेंगी अथिया? पिता सुनील शेट्टी ने दिया बड़ा हिंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी केएल राहुल (KL Rahul) संग अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अथिया और राहुल काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब तो फैंस भी चाहते हैं कि यह दोनों जल्दी ही शादी के बंधन में बंध जाएं। यही कारण है कि अक्सर राहुल और अथिया से शादी को लेकर सवाल किया जाता है। सोशल मीडिया पर आए दिन दोनों की शादी की चर्चाएं होती हैं। अब अथिया और केएल राहुल के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो बी-टाउन का यह कपल अगले साल यानी 2023 में शादी रचा सकता है। इस बात का बड़ा हिंट खुद अथिया के पिता और एक्टर सुनील शेट्टी ने दिया है।

'धारावी बैंक' के प्रमोशन के दौरान सुनील शेट्टी ने अथिया की शादी को किया कंफर्म

बता दें कि इन दिनों सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) अपनी अपकमिंग सीरीज 'धारावी बैंक (Dharavi Bank)' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में 'धारावरी बैंक' के लॉन्च इवेंट के दौरान सुनील ने अथिया और केएल राहुल की शादी पर अपनी चुप्पी तोड़ी। इंटरव्यू के दौरान जब मीडिया ने सुनील से सवाल किया कि अथिया की शादी कब होगी तो इस पर सुनील शेट्टी ने कहा, 'जल्दी होगी।' सुनील शेट्टी के इस बयान के बाद फैंस में काफी खुशी देखने को मिल रही है।

अथिया शेट्टी का पोस्ट

हो रही शादी की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स में बीते पिछले कई दिनों से दावा किया जा रहा था कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल साल 2023 में शादी रचाने वाले हैं। दोनों की शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। केवल इतना ही नहीं पिंकविला में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार अथिया और केएल राहुल खंडाला में सुनील शेट्टी के घर 'जहां' में सात फेरे लेंगे। एंटरटेनमेंट न्यूज (Entertainment News) की खबरों के अनुसार शादी के लिए वेडिंग प्लेनर बुक कर लिया गया है।

 



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/aE8GSgY
https://ift.tt/njPfmst

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म