डायरेक्टर राकेश कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए अमिताभ बच्चन, बिग बी ने भावुक पोस्ट लिखकर कही ये बात
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर राकेश कुमार (Rakesh Kuamr) का बीते 10 नवंबर को निधन हो गया था। राकेश कुमार ने 81 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह कैंसर से पीड़ित थे। 13 नवंबर यानी रविवार को उनके लिए प्रार्थना सभा रखी गई थी। जिसमें बॉलीवड इंडस्ट्री के तमाम सेलिब्रिटीज पहुंचे थे। उन्होंने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की कई फिल्मों को डायरेक्ट किया था। अमिताभ बच्चन दिवंगत डायरेक्टर राकेश कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए। अमिताभ बच्चन ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में खुलासा किया है कि वह राकेश कुमार के अंतिम संस्कार में क्यों शामिल नहीं हुए।
अमिताभ बच्चन ने लिखा ब्लॉग
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, 'एक और दुख भरा दिया, एक और साथी हमें छोड़कर चला गया। राकेश कुमार फिल्म जंजीर में प्रकाश मेहरा के पहले असिस्टेंट डायरेक्टर थे। फिर प्रकाश मेहरा की दूसरी फिल्म के लिए स्वतंत्र डायरेक्टर रहे। उन्होंने हेरा फेरी, खून पसीना, मिस्टर नटवरलाल जैसी फिल्में बनाईं। वह सेट के अलावा सामाजिक तौर से तमाम कार्यक्रमों में शामिल होते थे। एक के बाद एक सब चले गए लेकिन राकेश कुमार जैसे कुछ लोग अपनी छाप छोड़ जाते हैं, जिसे मिटा पाना मुश्किल होता है। स्क्रीन प्ले और डायरेक्शन की उनकी समझ, उनका लेखन और कुछ समय में ही एग्जीक्यूशन, फिल्म नट्टू और फिल्म याराना के दौरान लोकेशन पर मौज-मस्ती।'
राकेश कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा, 'उन्हें अपने टैलेंट पर पूरा भरोसा था और ऑड डे पर हमें शूटिंग से ब्रेक की आजादी देते थे, ताकि हमें आराम मिल सके और हम आसपास घूम सके। वह बेहद मिलनसार और खुशमिजाज इंसान थे, जो अपने साथ काम करने वाले कलाकारों को किसी भी तरह की समस्या में उनके साथ खड़े रहते थे। मैं उनके अंतिम संस्कार में जाने से हिचकिचाऊंगा, क्योंकि मैं राकेश कुमार को इस तरह से नहीं देख पाऊंगा। आपने अपनी कहानी के आइडिया और फिल्म से हम जैसे कई लोगों की खास बनाया। आप हमेशा याद आएंगे।'
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3miYxak
https://ift.tt/LDJWUjh
Comments
Post a Comment