Bhediya Pre Release Promo: रिलीज से पहले 'भेड़िया' का नया प्रोमो आया सामने, वरुण धवन की एक्टिंग ने उड़ाए होश
Bhediya Pre Release Promo: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की फिल्म 'भेड़िया (Bhediya)' जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले 'भेड़िया' का नया प्रोमो सामने आया है, जिसे देखकर दर्शकों की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है। इस ट्रेलर में बकरी के 7 बच्चे और भेड़िया की कहानी दिलचस्प कहानी बताई गई है। फिल्म का बीजीएम से लेकर वरुण धवन का लुक फैंस के होश उड़ा रहा है। बता दें कि इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में एक्टर वरुण धवन भेड़िया बनकर दर्शकों को डराते नजर आएंगे।
दर्शकों को पसंद आ रहा 'भेड़िया' का नया प्रोमो
वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' का नया प्रोमो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। रिलीज से पहले ही लोग इस फिल्म को सुपरहिट बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "यह फिल्म ब्लॉकबस्टर है। भारत की पहली क्रिएचर कॉमेडी। यह नेक्स्ट लेवल है और भारतीय इंडस्ट्री के लिए नया बेंचमार्क सेट करेगी। भेड़िया की पूरी टीम को बधाई।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "ये है अपना बॉलीवुड, बॉलीवुड वापस आ गया है।" वरुण धवन की फिल्म को लेकर एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "फिल्म के विजुअल्स शानदार हैं। थिएटर में इस एपिक एक्सपीरियंस का और इंतजार नहीं कर सकता।"
'भेड़िया' का ट्रेलर
इस दिन रिलीज होगी वरुण धवन की फिल्म
बता दें की वरुण धवन और कृति सेनॉन स्टारर फिल्म 'भेड़िया' 25 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म को देशभर में 2डी और 3डी में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को जहां अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है तो वहीं 'भेड़िया' को जीयो स्टूडियो और मैडॉक फिलम्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/WSn7RJK
https://ift.tt/fjnhkqQ
Comments
Post a Comment