Pathaan: 55 दिन बाद रिलीज होगी शाहरुख खान की 'पठान', बादशाह बोले, 'पेटी बांध ली है...'
Pathaan New Posters: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अब वो पल आने वाला है जब सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के हाई हार्ड फैंस उनकी सिल्वर स्क्रीन पर वापसी के लिए टकटकी लगाए बैठे हैं। किंग खान जल्दी ही अपनी फिल्म पठान लेकर दर्शकों के बीच पहुंच रहे हैं। इस फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख खान अदाकारा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करेंगे। फिल्म को वॉर और बैंग-बैंग फेम निर्देशक सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं। जाहिर है ऐसे में फिल्म को लेकर फैंस के बीच भारी क्रेज है। अब सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर फैंस को याद दिलाया कि इसे रिलीज होने में महज 55 दिन बाकी है।
शाहरुख खान ने जारी किए धमाकेदार पोस्टर
सुपरस्टार शाहरुख खान ने फिल्म की रिलीज के 55 दिन पहले इसके धांसू प्रमोशन की शुरुआत कर दी है। जिसकी शुरुआत किंग खान ने इन पोस्टर्स को रिलीज करते हुए की है। सुपरस्टार शाहरुख खान ने फिल्म के पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, 'पेटी बांध ली है... ? तो चलें!!! 55 दिन बाकी हैं.... पठान का जश्न मनाएं यशराज फिल्म्स के साथ सिर्फ आपके करीबी सिनेमाघरों में 25 जनवरी 2022 तक... हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।' यहां देखें सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म के पोस्टर्स।
Peti baandh li hai..? Toh chalein!!! #55DaysToPathaan
Celebrate #Pathaan with #YRF50 only at a big screen near you on 25th January, 2023. Releasing in Hindi, Tamil and Telugu. @deepikapadukone | @TheJohnAbraham | #SiddharthAnand | @yrf pic.twitter.com/VGAzfp152s— Shah Rukh Khan (@iamsrk) December 1, 2022
पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होगी शाहरुख खान की पठान
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर फैंस में भारी क्रेज है। सुपरस्टार शाहरुख खान की ये फिल्म सिर्फ हिंदी ही नहीं, तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज होगी। इस फिल्म में एक बार फिर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी है। ये दोनों पठान से पहले, ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्में दे चुके हैं। वहीं, फिल्म में पहली बार जॉन अब्राहम और शाहरुख खान सिल्वर स्क्रीन शेयर करेंगे। तो क्या आप किंग खान की इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/XhvKgUm
https://ift.tt/9lAhnYK
Comments
Post a Comment