कटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी में हो गई थी भयंकर लड़ाई, एक्ट्रेस ने कपिल के में बताई वजह

Katrina Kaif-Vicky Kaushal Wedding: विक्की कौशल और कटरीना कैफ काफी चर्चा में बने रहते हैं। अभी हाल ही में दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें विक्की कौशल अपनी पत्नी कटरीना कैफ को फोटो के लिए पोज बताते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो को कटरीना ने अपने सोशल मीडिया से शेयर किया था। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने इन दोनों की खूब तारीफ की थी और कमेंट बॉक्स में दोनों की जोड़ी को शानदार बताया था। अब कटरीना कैफ ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानने के बाद फैंस हैरान नजर आ रहे है। एक्ट्रेस ने अपनी शादी में हुई लड़ाई को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

कटरीना कैफ ने बोली ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल की जब शादी हुई थी, तब इसको लेकर काफी चर्चा हुई थी। क्योंकि इन दोनों की शादी में किए गए सुरक्षा के इंतजाम को लेकर सोशल मीडिया पर काफी मीम्स वायरल हुए थे। इसी बीच अब कटरीना कैफ ने अपनी शादी से जुड़ा एक किस्सा बताया है, जिसे जानने के बाद फैंस हैरान हो गए है। कटरीना कैफ अभी हाल ही में कपिल शर्मा के शो में पहुंचीं थी। इस दौरान उन्होंने जूता चुराई रस्म को लेकर एक किस्सा बताया। उन्होंने बताया की 'जूता चुराने को लेकर विक्की दोस्त और मेरी बहनों के बीच लड़ाई हो रही थी। दोनों एक दूसरे से जूते छीन रहे थे।' इसके बाद अर्चना पूरन सिंह ने पूछा जीता कौन, तब कटरीना ने कहा मुझे नहीं पता।

इस फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचीं थी कटरीना कैफ

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ कपिल शर्मा के शो में अपनी फिल्म फोन भूत का प्रमोशन करने पहुंचीं थी। जानकारी लिए आपको बता दें कि कटरीना कैफ की इस फिल्म में उनके अलावा ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी भी अहम रोल में नजर आ रहे है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/WDZdzwB
https://ift.tt/RvKp0kx

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म