Ananya Panday और शनाया के एक्सेंट की ट्रोल्स ने उड़ाई खिल्ली, बोले- 'कोई इनका मुंह बंद करो...'

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) कभी अपने एक्टिंग स्किल्स को लेकर तो कभी अपने आउटफिट को लेकर खूब ट्रोल होती हैं। अब फिर से अनन्या पांडे का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनन्या पांडे के साथ ही उनकी बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों ही स्टारकिड्स इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि आखिर शादी पहले कौन करेगा? शनाया कपूर कहती हैं कि हमारे ग्रुप में पहले तुम (अनन्या), फिर सुहाना खान और फिर मैं शादी करूंगी।

शनाया की बात सुनकर अनन्या जवाब देती हैं, "तुम्हें बैचलर रहना क्यों पसंद है?" फिर वीडियो में शनाया कहती हैं कि लेकिन मुझे ट्रेडिशनल वेडिंग करनी है। वहीं अनन्या शादी करने को लेकर अपना एक्साइटमेंट संभाल नहीं पाती और कहती हैं कि मुझे तीन शादियां चाहिए क्योंकि मुझे फंक्शन बहुत पसंद हैं।

 

हालांकि शनाया और अनन्या के इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग दोनों के एक्सेंट पर खूब चुटकी ले रहे हैं। रेडिट द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "ऐसा लग रहा है, जैसे अनन्या शीशे में बात कर रही हो।" वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "ये पूरी बातचीत झूठी और स्क्रिप्टिड लग रही है।" एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "कोई इनका मुंह बंद करो यार।" यह भी पढ़ें: आखिर क्यों आमिर से दुश्मनी मोल ले बैठी थीं जूही चावला? 7 साल तक नहीं की थी एक्टर से बात

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस अनन्या पांडे आखिर बार विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'लाइगर' में नजर आई हैं। हालांकि करण जौहर की यह पैन इंडिया फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। वहीं शनाया कपूर की बात करें तो संजय कपूर की लाडली जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। एंटरटेनमेंट की खबरों (Entertainment News) के मुताबिक फिल्ममेकर करण जौहर शनाया को भी इंडस्ट्री में लॉन्च करेंगे।

 



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/0vPlqKI
https://ift.tt/vwy6Vg4

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म