Drishyam 2 के बाद 'भोला' के साथ बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रहे हैं अजय देवगन, इस दिन रिलीज होगा टीजर
Ajay Devgn Film Bholaa Teaser Release Date: बॉलीवुड के स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों अपनी फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2) को लेकर चर्चा में बने हुए है। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने पहले दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। इसी अब अजय देवगन की फिल्म भोला को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अभी हाल ही में अजय देवगन ने अपने इंस्टग्राम हैंडल से इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट फैंस को दिया था। अब इसके बाद फिल्म भोला के टीजर से जुड़ा नया अपडेट आया है।
अजय देवगन की फिल्म का मोशन पोस्ट हुआ रिलीज
अजय देवगन ने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी अपकमिंग फिल्म भोला को लेकर अपडेट दिया था। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसके साथ कैप्शन में दिखा था 'तैयारी...'। अजय देवगन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसके अब फिल्म का एक मोशन पोस्ट रिलीज हुआ है। जिसमें अजय देवगन का लुक भी नजर आ रहा है। फिल्म भोला के इस मोशन पोस्ट में टीजर को लेकर भी जानकारी दी गई है। इस मोशन पोस्टर में बताया गया है कि अजय देवगन फिल्म भोला का टीजर कल यानी 22 नवंबर 2022 को रिलीज होने वाला है। अजय देवगन की फिल्म के टीजर का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म का मोशन पोस्टर तो लोगों को काफी पसंद आया है, अब देखना होगा टीजर कितना पसंद आता है।
AJAY DEVGN LAUNCHES MOTION POSTER OF ‘BHOLAA’… Here’s the #MotionPoster of #AjayDevgn's fourth directorial #Bholaa… In #3D… #BholaaTeaser tomorrow. pic.twitter.com/xG6f0qbnqv
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 21, 2022
अजय फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है जमकर कमाई
अजय देवगन और तब्बू की फिल्म दृश्यम 2 बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दो दिन में 30 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/xYkENir
https://ift.tt/njPfmst
Comments
Post a Comment