Hera Pheri 3: कार्तिक आर्यन ने झपटी अक्षय कुमार की एक और फिल्म, 'भूल भुलैया' के बाद दिया बड़ा झटका

Kartik Aaryan In Hera Pheri 3: अक्षय कुमार (Akshay Kumar), परेश रावल (Paresh Rawal) और सुनील शेट्टी की सुपरहिट फिल्म 'हेरा फेरी' के तीसरे पार्ट 'हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3)' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट में अक्षय कुमार को एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने रिप्लेस कर दिया है। इस बात की पुष्टि खुद फिल्म में 'बाबू भैया' के किरदार में जमकर धमाल मचाने वाले एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) ने की है। परेश रावल ने एक सवाल के जवाब में बताया कि यह जानकारी सही है।

दरअसल ट्विटर पर एक यूजर ने परेश रावल को टैग करते हुए पूछा था कि 'क्या यह सच है कि कार्तिक आर्यन 'हेरा फेरी 3' करेंगे?' इस पर रिएक्ट करते हुए परेश ने लिखा, "हां यह सच है।" परेश रावल के इस ट्वीट पर अक्षय कुमार के फैंस को बड़ा झटका लगा है। फिल्म 'हेरा फेरी' में 'राजू' का किरदार निभाकर अक्षय कुमार ने दर्शकों का दिल जीत लिया था, ऐसे में मेकर्स के इस फैसले से फैंस काफी नाराज हैं।

लोग दे रहे ऐसे रिएक्शन

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "कार्तिक आर्यन इसको भी बर्बाद करेगा, उसे सिर्फ आइकॉनिक मूवीज की सीक्वल करनी है, स्क्रिप्ट से कोई मतलब नहीं है।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "अक्षय नहीं है तो सुनील और परेश को भी नहीं करनी चाहिए ये फिल्म, ये दो बुड्ढे कार्तिक के साथ क्या करेंगे।" यह भी पढ़ें: श्रीदेवी के कारण अर्जुन को चिढ़ाते थे क्लास के बच्चे, पिता बोनी कपूर से हो गई थी बेतहाशा नफरत

कार्तिक ने अक्षय से छीनी थी 'भूल भुलैया'

बता दें कि 'हेरा फेरी 3' से पहले कार्तिक आर्यन अक्षय कुमार को मिलने वाली एक और फिल्म 'भूल भुलैया 2' भी छीन चुके हैं। हालांकि 'भूल भुलैया 2' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म ने कोरोना के बाद बॉक्स ऑफिस के सूखे को खत्म कर दिया था। लेकिन अब लोग कार्तिक को 'हेरा फेरी' के 'राजू' के किरदार में देखने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं हैं।

 



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/wmE5Lts
https://ift.tt/93mwKjl

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म