Shraddha Walker हत्याकांड पर वायरल हुआ राम गोपाल वर्मा का ट्वीट, बोले- वो आत्मा बनकर...

Ram Gopal Varma On Shraddha Walkar Murder: दिल्ली के श्रद्धा वाकर हत्याकांड ने लोगों का दिल दहलाकर रख दिया है। एक-एक कर मामले की परतें खुलती जा रही हैं। मामले के आरोपी अमीन पूनावाला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। श्रद्धा वाकर (Shraddha Walkar Murder) हत्याकांड को लेकर आम लोग तो मुखर नजर आ ही रहे हैं, साथ ही सेलेब्स भी लगातार मामले पर ट्वीट कर रहे हैं। हाल ही में इस हत्याकांड पर मशहूर फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) ने ट्वीट किया है। उन्होंने श्रद्धा वाकर हत्याकांड को न केवल वीभत्स बताया है, बल्कि यह भी लिखा है कि श्रद्धा को आत्मा के रूप में वापस आना चाहिए और आरोपी के 70 टुकड़े करने चाहिए।

श्रद्धा वाकर हत्याकांड को लेकर किया गया राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) का यह ट्वीट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिल्म निर्माता ने अपने ट्वीट में लिखा, "शांति में रहने की जगह उसे आत्मा के रूप में वापस आना चाहिए और आरोपी के 70 टुकड़े करने चाहिए।" राम गोपाल वर्मा मामले को लेकर यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, "ऐसे हत्याकांड से केवल कानून का डर दिखाकर नहीं बचा जा सकता है। लेकिन इसे तब रोका जा सकता है, जब पीड़ित आत्मा के रूप में वापस आएं और अपने हत्यारों को मार गिराएं। मैं भगवान से गुजारिश करता हूं कि मेरी इस इच्छा को पूरी करें।"

 


बता दें कि श्रद्धा वाकर हत्याकांड (Shraddha Walkar Murder) पर कविता कौशिक और स्वरा भास्कर जैसे कई सितारे भी ट्वीट कर चुके हैं। कविता कौशिक ने सोशल मीडिया के जरिए आरोपी के लिए फांसी की सजा की मांग की थी। वहीं स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में लिखा था कि उम्मीद करती हूं कि जांच जल्द से जल्द पूरी हो और इस राक्षस को पुलिस बड़ी से बड़ी सजा दें।

जानें क्या है पूरा मामला
श्रद्धा वाकर और आफताब पूनावाला 2019 से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। लेकिन वे इसी साल मुंबई से दिल्ली आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आफताब ने श्रद्धा का गला घोंटकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने श्रद्धा के शरीर के टुकड़े करके उन्हें पास की दुकान से खरीदे हुए फ्रिज में रख दिया था। इसके बाद वह छतरपुर और महरौली के जंगलों में उन्हें ठिकाने लगाता था।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3itG8Nf
https://ift.tt/FRWDonI

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म