श्रीदेवी के कारण अर्जुन को चिढ़ाते थे क्लास के बच्चे, पिता बोनी कपूर से हो गई थी बेतहाशा नफरत
फिल्ममेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। चाहें मोना शौरी को तलाक देकर श्रीदेवी (Sridevi) से शादी करना हो या फिर बेटे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) संग रिश्ते में आई खटास को लेकर। बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी मोना को तलाक देकर साल 1996 में बॉलीवुड की सुपरस्टार श्रीदेवी से शादी रचाई थी। बोनी के इस फैसले से नन्हें अर्जुन का दिल टूट गया था। केवल इतना ही नहीं एक समय ऐसा भी आया जब अर्जुन कपूर अपने पिता से बेतहाशा नफरत करने लगे थे। मां और पिता के अलग होने के बाद अर्जुन और अंशुला अपनी मां के साथ रहने लगे थे।
श्रीदेवी के कारण अर्जुन को चिढ़ाते थे क्लास के बच्चे
एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने खुलासा करते हुए बताया था पिता की दूसरी शादी के बाद मैं काफी दुखी हो गया था। इस दौरान मैं बड़े तनाव से गुजरा था। उन्होंने कहा था, "जब मैं बड़ा हो रहा था तब मेरे माता-पिता अलग हो गए। वह समय मेरे लिए बहुत कठिन था क्योंकि स्कूल में जब आपके सबसे अच्छे दोस्त आपसे यह पूछते हैं कि नई मां होने पर कैसा महसूस होता है? या फिर तेरी नई मां आई है। ऐसी बातें आपको अधिक संवेदनशील बना देती हैं। मैं इन चीजों से लड़ा हूं।" - यह भी पढ़ें: Boney Kapoor Birthday: बोनी कपूर ने बच्चों और दोस्तों के साथ मनाया जन्मदिन, जाह्नवी और खुशी नहीं आए नजर
मां ने पिता के खिलाफ कभी नहीं भड़काया
एंटरटेनमेंट न्यूज (Entertainment News) की खबरों के अनुसार अर्जुन कपूर ने बोनी संग अपने रिश्ते को लेकर बताया था कि मेरी मां ने दूसरी शादी के बाद भी कभी मुझे पिता को लेकर नहीं भड़काया। उन्होंने कहा था, "मेरी मां की परवरिश हमेशा मेरे दिमाग में है। वह मुझसे कहती थीं की हमेशा अपने पिता के साथ खड़े रहना। मां ने कहा था कि पिता ने अपने प्यार के लिए हमारे साथ ऐसा किया, इसलिए मैं अपने पिता का सम्मान करता हूं क्योंकि उन्हें उनकी जिंदगी में दोबारा प्यार हुआ।" बता दें कि अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर की मां मोना शौरी का साल 2012 में कैंसर से निधन हो गया था।
बता दें कि साल 2018 में श्रीदेवी का निधन हो गया था, जिसके बाद अर्जुन कपूर ने अपने पिता को काफी सपोर्ट किया। इस घटना के बाद बाप-बेटे के रिश्ते में सुधार आया और अब अर्जुन और बोनी अक्सर साथ स्पॉट होते हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/qLilC4R
https://ift.tt/93mwKjl
Comments
Post a Comment