KRK ने शाहरुख खान से पठान को लेकर पूछा ये सवाल, जवाब न मिलने पर ट्विटर पर उड़ी खिल्ली

KRK On Shahrukh Khan Pathaan: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठाक को लेकर चर्चा में बने हुए है। अभी हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म टीजर भी सामने आया है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। इस टीजर वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान के टीजर को उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया गया था। इन सब के बाद अब शाहरुख खान ने ट्विटर पर अपने फैंस के लिए आस्क एसआरके (AskSRK) सेशन रखा, जिसमें उनसे लोगों ने कई सवाल किए। इसी को लेकर कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने भी ट्वीट किया। जिसको लेकर कमाल राशिद खान ट्विटर पर ट्रोल हो गए।

केआरके ने पठान को लेकर बोली ये बात

केआरके ट्विटर पर काफी फेमस है, उनके बॉलीवुड की फिल्मों को रिव्यू सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते रहते है। इसी बीच उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर कुछ ऐसा लिख दिया, जिसको लेकर उनको खूब ट्रोल किया जा रहा है। केआरके ने शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर दो ट्वीट किए है। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'भाईजान शाहरुख क्या आपको लगता है कि आपकी फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होगी?' इस ट्वीट पर लोगों ने केआरके का खूब मजाक उड़ाया और लिखा ये फिल्म खाली हिट ही नहीं बल्कि सुपरहिट होगी। इसके बाद केआरके ने पठान को लेकर फिर एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने पुराने ट्वीट का जवाब ने आने पर लिखा, 'लगता है शाहरुख खान को खुद भरोसा नहीं है कि उनकी फिल्म पठान हिट होगी।'

ट्विटर पर उड़ा केआरके का मजाक

इन दोनों ट्वीट को लेकर केआरके का ट्विटर पर खूब मजाक उड़ रहा है। उनके इन दोनों ट्वीट पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे है। शाहरुख खान की इस फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/VeFBtSs
https://ift.tt/uMvT87l

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म