Salman Khan की 'टाइगर 3' में नजर आएगी ये एक्ट्रेस, 31 साल पहले दोनों स्टार ने साथ में की थी फिल्म

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के फैंस उनकी फिल्मों का काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, साल 2022 में सलमान खान की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। साल 2023 में उनकी दो फिल्में 'किसी का भाई किसी की जान' और 'टाइगर 3' (Tiger 3) रिलीज होंगी। इसी बीच सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर एक नया अपडेट आया है। उनकी इस फिल्म में एक्ट्रेस रेवती (Revathy) भी नजर आएंगी। गौरतलब है कि रेवती ने जब साल 1991 में हिंदी फिल्म 'लव' में डेब्यू किया था तब सलमान खान उनके लीड एक्टर थे। इस तरह से ये दोनों स्टार 31 साल बाद एक बार साथ नजर आएंगे। फिल्म 'टाइगर 3' 2023 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

'टाइगर 3' में नजर आएंगी रेवती

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मनीष शर्मा के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'टाइगर 3' में रेवती का रोल काफी महत्वपूर्ण है। फिल्म में रेवती को रॉ चीफ के रोल में नजर आएंगी जो सलमान खान की मेंटॉर होंगी। सलमान खान की टाइगर फ्रेंचाइजी की दो फिल्में 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' में रॉ चीफ रोल गिरीश कर्नाड ने किया था। गिरीश कर्नाड का साल 2019 में निधन हो गया था। इसलिए अब ये रोल रेवती करने वाली हैं।

सलमान खान और रेवती की जोड़ी

बताते चलें कि साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'लव' तेलुगू फिल्म 'प्रेमा' की रीमेक थी। इन दोनों को फिल्मों को सुरेश कृष्णा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म 'लव' में सलमान खान और रेवती नजर आए थे। इस फिल्म का गाना 'साथिया तूने क्या किया' आज भी काफी पॉपुलर है। बता दें कि रेवती ने हिंदी के अलावा अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है। फिलहाल वह डायरेक्शन में भी एक्टिव हैं। रेवती के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'सलाम वेंकी' 9 दिसंबर, 2022 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में काजोल और कमल सदाना सहित अन्य स्टार नजर आएंगे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/XH1kCQw
https://ift.tt/TGLrlw1

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म