Cirkus Trailer: इस दिन रिलीज होगा रणवीर सिंह की 'सर्कस' का ट्रेलर, जानें डेट

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी अपकमिंग फिल्म 'सर्कस (Cirkus)' को लेकर इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। 'सिंबा' के बाद रणवीर सिंह फिल्म 'सर्कस' के जरिए एक बार फिर से रोहित शेट्टी के साथ काम कर रहे हैं, ऐसे में इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म 'सर्कस' में रणवीर सिंह के साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) भी मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म में रणवीर सिंह डबल रोल में दर्शकों को हंसाते-गुदगुदाते दिखाई देंगे। इस फिल्म में एक्टर अजय देवगन भी कैमियो करेंगे। बता दें कि फिल्म रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की तीसरी फिल्म 'सूर्यवंशी' में भी अजय देवनग और रणवीर सिंह ने कैमियो किया था।

इस दिन रिलीज होगा 'सर्कस' का ट्रेलर

एंटरटेनमेंट न्यूज (Entertainment News) की खबरों के अनुसार रणवीर सिंह, जैकलीना फर्नांडिस और पूजा हेगड़े की फिल्म 'सर्कस' क्रिसमस के दौरान रिलीज होगी। अब लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार फिल्म का ट्रेलर 2 दिंसबर को रिलीज होगा।

बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में सूत्रों ने बताया था, "'सर्कस' का ट्रेलर 1 दिसंबर से 3 दिसंबर के बीच में रिलीज होगा। टीम ट्रेलर के ग्रैंड लॉन्चिंग की प्लानिंग कर रही है और इसके लिए एक बड़ा सेटअप किया जाएगा। रोहित शेट्टी की सभी फिल्मों की तरह दो गानों के बाद फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होगा और इसके बाद 23 दिसंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।"

'सर्कस की स्टारकास्ट'

रणवीर सिंह जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म 'सर्कस' में एक्टर वरुण शर्मा भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है तो वहीं 'सर्कस' रोहित शेट्टी पिक्चर्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज के बैनर तले बनी है। इस फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर देवी श्री प्रसाद, तनिष्क बागची, बादशाह और अमर हैं।

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर रणवीर सिंह फिल्म 'सर्कस' के अलावा 'रॉकी रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर की जोड़ी आलिया भट्ट के साथ जमेगी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/z71py5B
https://ift.tt/RdvE5rq

Comments