The Kashmir Files को लेकर दिए गए नदाव लैपिड के बयान का इन बॉलीवुड स्टार्स ने किया विरोध, ट्विटर पर लिखी ये बात

Bollywood Stars on The Kashmir Files Controversy: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' काफी चर्चा में रहने वाली फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। लेकिन विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म को लेकर सब जगह खूब चर्चा हुई थी। इस फिल्म का कई लोगों ने जमकर विरोध भी किया था। विरोध करने वालों की लिस्ट में कई स्टार्स का भी नाम शामिल था। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म एक बार फिर चर्चा में आ गई है। इसको लेकर अभी हाल हाल ही में इजराइली फिल्म मेकर नदाव लैपिड ने एक बयान दे दिया है, जिसको जानने के बाद लोग भड़क गए। नदाव लैपिड के बयान को लेकर अनुपम खेर से लेकर विवेक अग्निहोत्री तक कुछ न कुछ बोलते हुए नजर आ रहे है।

बॉलीवुड स्टार्स ने किया नदाव लैपिड के बयान का विरोध

इजराइली फिल्म मेकर नदाव लैपिड ने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर एक बयान दिया है। जिसमें उन्होंने इस फिल्म को प्रोपेगेंडा बताया है। जिसके बाद से इसको लेकर काफी विरोध हो रहा है। अनुपम खेर ने इसको लेकर एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'झूठ का कद कितना भी ऊँचा क्यों ना हो.. सत्य के मुक़ाबले में हमेशा छोटा ही होता है...' इसके साथ उन्होंने इस फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी शेयर की है। इसके अलावा विवेक अग्निहोत्री और रणवीर शौरी ने भी इसको लेकर ट्वीट किया है। तो चलिए देखते है ये स्टार्स नदाव लैपिड को बयान को लेकर क्या लिख रहे हैं।

क्या है फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की कहानी

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' कश्मीर में हुए कश्मीरी पंडित के पलायन पर बनी है। इस फिल्म में उस समय चीजों को दिखाया गया है। इस फिल्म में दिखाए गए कश्मीरी पंडित के दर्द को देखने के बाद सिनेमाघरों में लोग अपने आंसू नहीं रोक पाए थे। 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/zKl9MJe
https://ift.tt/IvFRSNw

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म