Bhediya Trailer: बुर्ज खलीफा पर चढ़ा 'भेड़िया', वरुण और कृति ने दिखाई झलक
बॉलीवुड स्टार्स वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनॉन (Kriti Sanon) अपनी अपकमिंग फिल्म 'भेड़िया' (Bhediya) के प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। ये दोनों स्टार्स लगातार अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में बिजी हैं। फिल्म के रिलीज होने में अब एक सप्ताह भी नही बचा है। इसी बीच वरुण धवन और कृति सेनॉन की फिल्म 'भेड़िया' का दुबई की सबसे पॉपुलर बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर इसका ट्रेलर दिखाया गया है। दोनों स्टार्स ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इसके बाद उन दोनों के फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
वरुण धवन और कृति सेनॉन ने शेयर किया वीडियो
वरुण धवन और कृति सेनॉन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक-एक वीडियो शेयर किया है। इन वीडियोज में आप देख सकते हैं कि दुबई की सबसे पॉपुलर बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर उनकी आने वाली फिल्म 'भेड़िया' का ट्रेलर दिखाया जा रहा है। वहीं, वीडियो में वरुण धवन और कृति सेनॉन भी पब्लिक के साथ इंजॉय करते नजर आ रहे हैं। इसक साथ ही ये दोनों स्टार अपने फैंस से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
'भेड़िया' 25 नवंबर को होगी रिलीज
वरुण धवन और कृति सेनॉन की फिल्म 'भेड़िया' 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को 2डी और 3डी में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है। वहीं, फिल्म को जीयो स्टूडियो और मैडॉक फिलम्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
वरुण धवन और कृति सेनॉन की 2022 की फिल्में
फिल्म 'भेड़िया' से पहले वरुण धवन और कृति सेनॉन की इस साल और भी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। वरुण धवन ने जहां फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आए थे। वहीं, कृति सेनॉन फिल्म 'बच्चन पांडे' और फिल्म 'हम दो हमारे दो' में नजर आ चुकी हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/i0ySpvt
https://ift.tt/4d1boLx
Comments
Post a Comment