फुटबॉल क्लब बार्सिलोना ने रणबीर-आलिया को पैरेंट्स बनने पर दी बधाई, बेटी राहा के लिए कहा- 'एक नई फैन...'

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) नवंबर की शुरुआत में एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने थे। इसके बाद उनके तमाम चाहने वालों ने बधाई दी थी। अब बधाई देने वालों में एक नाम और शामिल हो गया है। दरअसल, फुटबॉल क्लब बार्सिलोना (Football Club Barcelona) ने रणबीर कपूर आलिया भट्ट को माता-पिता बनने पर बधाई दी है। बताते चलें कि इस कपल ने अपनी बेटी का नाम राहा (Raha) रखा है। आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी देते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में ये कपल अपनी बेटी को हाथों में थामे नजर आ रहे हैं और सामने वॉल पर बार्सिलोना की जर्सी पर राहा नाम लिखा था। आलिया भट्ट ने इसके साथ बताया था कि ये नाम दादी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने दिया है।

फुटबॉल क्लब बार्सिलोना ने दी बधाई

फुटबॉल क्लब बार्सिलोना अपने ट्विटर हैंडल पर आलिया भट्ट की इसी तस्वीर को शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को बधाई। एक नई बार्सिलोना फैन का जन्म हुआ है। बार्सिलोना में हम सब आपसे मिलने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।'

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी

बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल, 2022 को चार साल के रिलेशनशिप के बाद शादी की थी। इन दोनों की शादी में परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी दोस्ती ही शामिल हुए थे। इसके बाद आलिया भट्ट ने जून में बताया था कि वह मां बनने वाली हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट पिछली बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आई थीं। इस फिल्म में रणबीर कपूर भी नजर आए थे। ये पहला मौका था जब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने किसी फिल्म में एक साथ काम किया था। अब आलिया भट्ट फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और फिल्म 'जी ले जरा में' नजर आएंगी। इसके अलावा वह फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं, रणबीर कपूर फिल्म 'एनिमल' और डायरेक्टर लव रंजन की एक फिल्म में काम करते दिखाई देंगे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/719cbsS
https://ift.tt/TGLrlw1

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म