मलाइका अरोड़ा को भूलकर आगे बढ़ चुके हैं अरबाज खान! बोले- हमारे बीच बस एक ही चीज कॉमन है...

Arbaaz Khan on ex-wife Malaika Arora: बॉलीवुड मलाइका अरोड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। मलाइका अरोड़ा ने अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसके बाद मलाइका और अर्जुन कपूर की शादी को लेकर बातें होने लगी है। अभी हाल ही में अरबाज खान ने भी मलाइका अरोड़ा को लेकर काफी कुछ बोला है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा अरबाज की एक्स वाइफ है। अरबाज खान ने अपने और मलाइका के रिश्ते को लेकर काफी कुछ बोला है। जिसे दोनों के फैंस काफी लंबे समय से जानना चाहते थे।

मलाइका संग बॉन्ड को लेकर अरबाज ने बोली ये बात

सलमान खान के भाई और बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान इन दिनों अपने एक इंटरव्यू को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है। जिसमें उन्होंने अपने और मलाइका के रिश्ते को लेकर काफी कुछ बोला है। अरबाज खान ने इंटरव्यू के दौरान कहा, हम दोनों एक दूसरे को समझते हैं। अब हम दोनों ही अपनी लाइफ में काफी आगे बढ़ गए हैं। हम दोनों ने लाइफ में एक दूसरे की कई चीजों को एक्सेप्ट किया है। इसके बाद अरबाज खान ने कहा, 'हम दोनों के बीच एक कॉमन चीज है और वो है हमारा बेटा।' जानकारी के लिए बता दें कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में शादी की थी। इन दोनों का साल 2017 में तलाक हो गया था। (यह भी पढ़े: हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होते ही घर पहुंचीं आलिया भट्ट)

मलाइका ने शेयर की पोस्ट

मलाइका अरोड़ा ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर की है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। एक्ट्रेस ने अपनी एक फोटो शेयर किया है, लेकिन लोगों का ध्यान फोटो से ज्यादा उसके कैप्शन ने अपनी तरफ खींचा है। मलाइका अरोड़ा ने कैप्शन में लिखा, 'मैंने हां कह दी है...।' इसके बाद इस फोटो पर कई यूजर्स ने कमेंट किए। मलाइका अरोड़ा की इस पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/GbWzMVy
https://ift.tt/RvKp0kx

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म