Shah Rukh Khan की 'जवान' पर लगा चोरी का आरोप, फिल्ममेकर एटली के खिलाफ शिकायत दर्ज
बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में 'पठान' का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें शाहरुख का दमदार अंदाज देख लोगों के होश उड़ गए थे। एक तरफ जहां 'पठान' की रिलीज का काउंटडाउन शुरू हो गया है तो वहीं किंग खान फिलहाल 'जवान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि अब शाहरुख 'जवान' को लेकर मुसीबतों में फंस गए हैं। दरअसल 'जवान' के फिल्ममेकर एटली के खिलाफ तमिल फिल्म 'पेरारासु' की कहानी चोरी करने का आरोप लगा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्ममेकर मणिकम नारायणन ने 'जवान'के निर्माताओं पर प्लेगरिज्म यानी साहित्यिक चोरी का आरोप लगाया है। मणिकम नारायणन ने 'जवान' के निर्माताओं पर प्लेगरिज्म का आरोप लगाते हुए तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल (TFPC) में शिकायत दर्ज कराई।
फिल्ममेकर ने शाहरुख खान की 'जवान' पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस फिल्म की कहानी साल 2006 में रिलीज हुई विजयकांत की फिल्म 'पेरारासु'के जैसी है। टीएफपीसी बोर्ड के सदस्य 7 नवंबर के बाद मणिकम नारायणन द्वारा दायर शिकायत की जांच करेंगे।
बता दें कि 'जवान' से एटली बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा विजय सेतुपति, नयनतारा, योगी बाबू और प्रियमणि भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म में कैमियो करती नजर आएंगी। हालांकि इस खबर की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इस दिन रिलीज होगी 'जवान'
एटली कुमार के डायरेक्शन में बन रही शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' 2 जून 2023 में रिलीज होगी। अनिरुद्ध रविचंदर ने फिल्म का म्यूजिक डायरेक्ट किया है तो इसके एडिटर रूबेन हैं। फिल्म की सिनेमेटोग्राफर जी.के विष्णु हैं। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हुआ था, जिसमें शाहरुख खान ने खूंखार अंदाज में लोगों के होश उड़ा दिए थे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/5TNYndK
https://ift.tt/I7xsZlc
Comments
Post a Comment