Govinda Naam Mera Poster Release: टपोरी बनकर सबके दिलों पर राज करेंगे विक्की कौशल, 'गोविंदा नाम मेरा' का पोस्टर हुआ रिलीज
Govinda Naam Mera Poster Release: विक्की कौशल (Vicky Kaushal), कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) स्टारर क्राइम थ्रिलर फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा (Govinda Naam Mera)' का पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म के पोस्टर में विक्की कौशल टपोरी लुक में नजर आ रहे हैं तो वहीं भूमि पेडनेकर परफेक्ट वाइफ बनी हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि शशांक खेतान द्वारा निर्देशित फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' में एक्ट्रेस कियारा आडवाण विक्की की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाने वाली हैं। फिल्म के पोस्टर को डिज्नी+हॉटस्टार के इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है।
'गोविंदा नाम मेरा' का पोस्टर जारी करते हुए डिज्नी+हॉटस्टार ने कैप्शन में लिखा, "गोविंदा की कहानी, नहीं है ये आम कहानी।" फिल्म के इस पोस्टर पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "फिल्म की स्टारकास्ट जबरदस्त है, उम्मीद करते हैं कि फिल्म भी अच्छी होगी।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "यह फिल्म पति,पत्नी और वो की वाइब दे रही है।"
गोविंदा नाम मेरा का पोस्टर
फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' में जहां विक्की कौशल 'गोविंदा' का किरदार निभाएंगे। फिल्म से अपना लुक साझा करते हुए एक्टर ने लिखा, "गोविंदा नाम मेरा, नाचना काम मेरा, आ रहा हूं जल्द, अपनी कहानी लेकर।" तो वहीं एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर गोविंदा की पत्नी 'गौरी' का रोल निभाएंगी। फिल्म में कियारा आडवाणी गोविंदा की नॉटी गर्लफ्रेंड 'सुकू' के रोल में नजर आएंगी।
विक्की कौशल का लुक
ऐसी है फिल्म की कहानी
'गोविंदा नाम मेरा' को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है तो वहीं इसका निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। 'गोविंदा नाम मेरा' एक क्राइम सस्पेंस थ्रिलर है, जिसमें एक घनचक्कर परिवार के ड्रामे को दिखाया जाएगा। इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2YpBjh5
https://ift.tt/FRWDonI
Comments
Post a Comment