Priyanka Chopra के बॉडीगार्ड पर टिकीं लोगों की नजरें, बोले- 'ये तो हॉलीवुड स्टार जैसा दिख रहा है'
बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी एक्टिंग से लोगों का ध्यान खींचा है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत आई हैं और वह तीन साल बाद अपने देश आई हैं। इसके साथ ही वह और लगातार सुर्खियों में छाई हैं। कभी उनके फोटोज तो कभी उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें उनसे ज्यादा उनके बॉडीगार्ड पर लोगों की नजरें टिक गईं। सोशल मीडिया यूजर्स प्रियंका चोपड़ा के बॉडीगार्ड को लेकर खूब चर्चा कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।
प्रियंका चोपड़ा का लेटेस्ट वीडियो
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मुंबई के ताज होटल में एक प्रोडक्ट के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उनके आस पास कड़ी सुरक्षा थी। प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके एक बॉडीगार्ड पर सबकी नजरें टिक गईं। दरअसल, वह बहुत स्टाइलिश नजर आ रहा था और वह प्रियंका चोपड़ा को काफी अच्छी तरह से प्रोटेक्ट कर रहा था। इस तरह से प्रियंका चोपड़ा के बॉडीगार्ड ने वहां पर मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो यूजर्स अपने रिएक्शन देने लगे। वहीं, फैंस प्रियंका चोपड़ा पर प्यार बरसा रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा के वीडियो के कमेंट
प्रियंका चोपड़ा के वीडियो पर यूजर्स ने जमकर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'बॉडीगार्ड।' एक यूजर ने लिखा है, 'इसका बॉडीगार्ड रयान रेनॉल्ड्स की तरह दिखा रहा है।' एक यूजर ने लिखा है, 'बॉडीगार्ड भी स्पेशल लेकर आई है अमेरिका से साथ में वहां।' एक यूजर ने लिखा है, 'बॉडीगार्ड डेडपूल के एक्टर जैसा दिख रहा है।' बताते चलें कि हॉलीवुड एक्टर रयान रेनॉल्ड्स ने फिल्म 'डेडपूल' में काम किया था। इस तरह से सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रियंका चोपड़ा के बॉडीगार्ड की तुलना हॉलीवुड एक्टर से कर दी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/wpgLoRQ
https://ift.tt/wmtk7IU
Comments
Post a Comment