Alia Bhatt-Ranbir Kapoor दोस्तों को भी नहीं दिखाएंगे बिटिया रानी की शक्ल, ये है वजह !!

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor plans to hide daughter's face: बॉलीवुड फिल्म स्टार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) हाल ही में एक प्यारी सी बेटी के पैरेंट्स हैं। सुपरस्टार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी बेटी को लेकर घर वास्तु पहुंचे हैं। जिसके बाद उनकी बेटी से मिलने के लिए हर कोई बेकरार है। फैंस भी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी की पहली झलक देखने के लिए सुपरएक्साइटेड हैं। हालांकि फैंस के इन अरमानों पर पानी फिरने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी बेटी को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं और बिल्कुल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तरह अपनी बेटी की शक्ल मीडिया में नहीं शेयर करने की तैयारी में है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बनाई ये प्लानिंग

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का परिवार नहीं चाहता कि उनकी बेटी की तस्वीरें मीडिया में सर्कुलेट हों। जिसके लिए उन्होंने कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की तैयारी की है। यहां तक कि परिवार अपनी बेटी से करीबी दोस्तों को भी नहीं मिलवाने वाले हैं। कपल ने अपनी बेटी से करीबी दोस्तों से मिलवाते हुए भी उन्हें उनकी बेटी की तस्वीरें क्लिक नहीं करने देंगे। ताकि उनकी बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर दिन-रात सर्कुलेट न हो सकें।

शादी के 6 महीने में मम्मी-पापा बने रणबीर कपूर-आलिया भट्ट

बता दें कि फिल्म स्टार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इसी साल 14 अप्रैल 2022 को शादी रचाई थी। शादी के 6 महीने बाद ही इस स्टार कपल ने फैंस को गुडन्यूज सुना दी। फिल्म स्टार ने शादी के 2 महीने बाद ही प्रेग्नेंसी का ऐलान कर फैंस को चौंका दिया था। इसके बाद एक्ट्रेस अपने पहले के कमिटमेंट्स को पूरा करने में बिजी हो गईं। इस दौरान ही एक्ट्रेस ने अपनी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग पूरी की। साथ ही अदाकारा ने अपनी फिल्मों ब्रह्मास्त्र और गंगूबाई का भी जमकर प्रमोशन किया था। अब एक्ट्रेस मदरहुड के पल को एन्जॉय कर रही हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/Z74Iy6v
https://ift.tt/comziVT

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म