The Vaccine War Vs Animal Clash: रणबीर कपूर को दी विवेक अग्निहोत्री ने सीधी चुनौती, साल 2023 में इस दिन होगा क्लैश !!
The Vaccine War Vs Animal Clash: बॉलीवुड फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) आज अपना 49वां बर्थडे मना रहे हैं। द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपने 49वें जन्मदिन पर अगली फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' का धांसू ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही फिल्ममेकर ने बताया कि उनकी ये फिल्म एक साथ 11 भारतीय भाषाओं में रिलीज होगी। इस मेगा ऐलान के साथ ही फिल्म निर्देशक अपनी इस फिल्म का पोस्टर भी जारी कर दिया है। साथ ही मेकर्स ने बताया है कि उनकी ये फिल्म अगले साल स्वतंत्रता दिवस के दिन थियेटर्स में पहुंचने वाली है। इस फिल्म को निर्माता-निर्देशक 15 अगस्त 2023 तक रिलीज करने वाले हैं। हालांकि इस मेगा ऐलान के साथ ही विवेग अग्निहोत्री ने बॉलीवुड के एक कैंप में खलबली मचा दी है। यहां देखें निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म का पोस्टर।
For the first time ever an Indian film will release in 11 Indian languages. At @i_ambuddha & @AAArtsOfficial it’s our humble initiative to help integrate Indian film industry as one. #BharatKaApnaCinema pic.twitter.com/AZKnPGiskn
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) November 10, 2022
रणबीर कपूर की एनिमल से भिड़ेगी द वैक्सीन वॉर
दिलचस्प बात ये है कि विवेक अग्निहोत्री की ये फिल्म उस वक्त सिनेमाघर पहुंचेगी जब रणबीर कपूर की फिल्म एनिल थियेटर्स पर दस्तक दे चुकी होगी। इस फिल्म से महज 4 दिन पहले ही कबीर सिंह फेम निर्देशक संदीप रेड्डी वांंगा की फिल्म एनिमल थियेटर पहुंचने वाली है। फिल्म में सुपरस्टार रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। जबकि उनके अपोजिट अदाकारा रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को मेकर्स 11 अगस्त 2023 के दिन रिलीज होगी। हालांकि दोनों फिल्मों की रिलीज में पूरे 4 दिन का अंतर है। बावजूद इसके क्रिटिक्स दोनों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मान रहे हैं। एक ही हफ्ते में दोनों फिल्मों के थियेटर पहुंचने की वजह से इनके बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश जैसी स्थिति बन गई है।
इन दो फिल्मों से स्टार निर्देशक बन चुके हैं विवेक अग्निहोत्री
द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स जैसी हिट फिल्मों की वजह से निर्देशक विवेक अग्निहोत्री एक बड़े निर्देशक बन चुके हैं। अपनी इन दोनों फिल्मों की वजह से निर्देशक अपनी अलग फैन फॉलोइंग बना चुके हैं। ऐसे में निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल से विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द वैक्सीन वॉर से होने वाली टक्कर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुकी है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/4Lh0tRo
https://ift.tt/RvKp0kx
Comments
Post a Comment