Freddy New Poster: कार्तिक आर्यन के दिलों-दिमाग पर छाईं अलाया एफ, फ्रेडी का पोस्टर शेयर कर बोले- 'मेरा जुनून...'

Freddy New Poster: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की अपकमिंग फिल्म 'फ्रेडी' (Freddy) का हाल ही में टीजर रिलीज हुआ था, जिसे देखकर फैंस के होश उड़ गए थे। इस फिल्म में कार्तिक एक साइको डेंटिस्ट का किरदार निभा रहे हैं, जो अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए लोगों को बंधक बनाता है। 'फ्रेडी (Freddy New Poster)' का टीजर लोगों को काफी पसंद आया था। अब हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर सामने आया है। इस पोस्टर में कार्तिक आर्यन के साथ एक्ट्रेस अलाया फर्नीचरवाला (Alaya Furniturewala) नजर आ रही हैं। इस पोस्टर के जरिए कार्तिक ने 'फ्रेडी' में अलाया के लुक को रिवील किया है।

कार्तिक आर्यन का खौफनाक लुक

इस पोस्टर में कार्तिक आर्यन अपने हाथों में एक पैन लिए नजर आ रहे हैं और एक्टर ने इस पेन को अलाया की गर्दन पर रखा हुआ है। तस्वीर में कार्तिक बेहद ही खौफनाक लग रहे हैं। पोस्टर में अलाया भी डरी-डरी नजर आ रही हैं। 'फ्रेडी' के नए पोस्टर को जारी करते हुए कार्तिक आर्यन ने कैप्शन में लिखा, "मिलिए फ्रेडी के जुनून से- काइनाज।"

'फ्रेडी' का नया पोस्टर आया सामने

कार्तिक आर्यन के इस पोस्टर पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "हे भगवान, यह इंसेन है।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "आप दोनों को एक-साथ स्क्रीन पर देखने का और इंतजार नहीं कर सकते।" यह भी पढ़ें: Aditya Roy Kapur को चिढ़ाने के लिए रिया ने भर-भरकर दिए थे किसिंग सीन, एक्टर से यूं लिया था 'आशिकी' का बदला

ओटीटी पर रिलीज होगी कार्तिक आर्यन की फिल्म

बता दें कि एक्टर कार्तिक आर्यन और अलाया फर्नीचरवाला की फिल्म 'फ्रेडी' 2 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्मडिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म 'फ्रेडी' का डायरेक्शन शशांक घोष ने किया है और प्रोड्यूस एकता कपूर ने किया है। इस फिल्म के जरिए कार्तिक आर्यन का बिल्कुल ही नया रूप देखने को मिलेगा और इसी कारण फैंस 'फ्रेडी' को लेकर बेहद ही एक्साइटिड हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/PJnp9rx
https://ift.tt/KRZSIem

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म