Alia Bhatt के बेटी होते ही सोशल मीडिया पर मचा हंगामा, रणबीर कपूर को बधाई देने उमड़े फैंस
Fans react on Alia Bhatt and Ranbir Kapoor's baby girl: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के घर पर बीती रात से काफी गहमागहमी बना हुई है। कुछ समय पहले ही आलिया भट्ट को एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिसके बाद से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के परिवार के लोग हॉस्पिटल के चक्कर लगा रहे हैं। इसी बीच आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि आलिया भट्ट ने कुछ देर पहले ही एक बेटी को जन्म दिया है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Alia Bhatt and Ranbir Kapoor) एक बेटी के माता पिता बन गए हैं।
हालांकि परिवार के लोगों ने अब तक भी इस खबर की पुष्टि नहीं की है। ये खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। लोगों ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को सोशल मीडिया पर बधाई देनी शुरू कर दी है। ट्विटर पर खुशी का इजहार करते हुए एक फैन ने लिखा, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को जिंदगी के एक नए सफर की ढे़र शुभकामनाएं...।
एक दूसरे यूजर ने लिखा, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर पर एक नन्ही परी ने दस्तक दी है। यकीन नहीं हो रहा है कि इतने कम समय में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर माता पिता बन गए हैं। मैं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लिए बहुत खुश हूं। एक दूसरे यूजर ने लिखा, इसके साथ ही रणबीर कपूर बेटे, पति के साथ साथ पिता भी बन गए। पिता के रूप में रणबीर कपूर को देखना काफी दिलचस्प होगा।
देखें फैंस के रिएक्शन-
congratulations...!!❤️??#AliaBhatt #RanbirKapoor https://t.co/U8Fq0FoeFQ
— Abhinandan Dutta (@abhid_55) November 6, 2022
Cute Couples blessed with a baby gurl ♥️#RanbirKapoor #AliaBhatt pic.twitter.com/5eO2QpVy8j
— ???? ?? (@SufidulQuerist) November 6, 2022
Alia delivered her first child at Mumbai's HN Reliance hospital.
"It's a girl. She arrived at the 7.30 am for the delivery," an insider said.
Kapoor family is expected to issue a formal statement soon.#AliaBhatt #RanbirKapoor https://t.co/r9nkTYYJpx
— Vani Mehrotra (@vani_mehrotra) November 6, 2022
#AliaBhatt #RanbirKapoor welcome their 1st child, a baby girl #Congratulations pic.twitter.com/2sa4vfiThN
— Chaudhary Naveen Sheoran । चौधरी नवीन श्योराण (@haryanabhiwani) November 6, 2022
Congratulations to both the parents.#AliaBhatt and #RanbirKapoor's First Child Is a Girl. pic.twitter.com/bzfo1EdYdL
— Hitesh Dagar (@HITESHDAGAR) November 6, 2022
A baby girl???❤️
Congratulations Alia and Ranbir❤️God bless you both and you baby?❤️??#TejRan #RanbirKapoor #AliaBhatt— Priyanka VK❤️( Mann Kasturi Re)? (@Priyank27274681) November 6, 2022
गौरतलब है कि इसी साल अप्रैल के महीने में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के साथ शादी की थी। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की खबर ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया था। शादी के कुछ समय बाद खबर आई कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर माता पिता बनने वाले हैं। जिसके बाद से ही फैंस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बच्चे की शक्ल देखने का इंतजार कर रहे हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/JV9LgpD
https://ift.tt/uMvT87l
Comments
Post a Comment