शाहरुख खान की फिल्म डंकी के सेट से लीक हुईं तस्वीरें, इस लुक में नजर आए किंग खान
Shahrukh Khan Photos Viral From Dunki Shooting: बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्मों के लेकर काफी चर्चा में बने हुए है। वो साल 2023 में अपनी तीन फिल्मों के साथ फैंस के बीच आने वाले है। शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान (Pathaan)' का अभी हाल ही में एक टीजर सामने आया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। ‘पठान’ के टीजर को शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर शेयर किया गया था। अब इसके बाद शाहरुख खान की दूसरी फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) से जुड़े कई अपड़ेट सामने आए है। जिसे जानने के बाद शाहरुख खान के फैंस काफी खुश हो जाएंगे।
‘डंकी’ के सेट से वायरल हुई तस्वीर और वीडियो
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे है। शाहरुख खान अभी हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र छोटे से रोल में नजर आए थे। इसके बाद से फैंस उनकी लीड रोल वाली फिल्मों को इंतजार कर रहे है। इसी बीच शाहरुख खान की फिल्म डंकी के सेट की कुछ तस्वीरें और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कुछ तस्वीरों में फिल्म डंकी के सेट पर भारी सुरक्षा दिखाई दे रही है। एक तस्वीर में शाहरुख खान सुपरमार्केट में दिखाई दे रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के माने तो शाहरुख खान की इस फिल्म की शूटिंग जद्दा में हो रही है। शाहरुख खान और फिल्म के सेट की इन तस्वीरों और वीडियोज को देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे है।
SHAH RUKH KHAN #Dunki ? pic.twitter.com/aKgN7QK5B6
— Aman (@amanaggar) November 20, 2022
#ShahRukhKhan? @iamsrk was spotted at a super market in #Jeddah, #SaudiArabia#Dunki pic.twitter.com/lyEA8ZP6x7
— being_monika (@MonikaBeing) November 18, 2022
#Dunki pic.twitter.com/2j0xhlYEOb
— Sanaya (@GoldenNews15) November 20, 2022
कब रिलीज होगी शाहरुख खान की फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहरुख खान की ये फिल्म साल 2023 के दिसंबर महीने में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ-साथ तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी नजर आ सकते है। शाहरुख खान की इस फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/Kkv0Fxa
https://ift.tt/njPfmst
Comments
Post a Comment