Katrina Kaif ने 'फोन भूत' में उड़ाया रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' का मजाक, लोग दे रहे ऐसे रिएक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों अपनी फिल्म 'फोन भूत (Phone Bhoot)' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी यह हॉरर कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। फिल्म में कटरीना के साथ ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) और सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) भी लीड रोल निभाते नजर आ रहे हैं। 'फोन भूत' को दर्शकों से मिले-जुले रिस्पांस मिल रहे हैं। एक तरफ जहां कुछ लोग इस फिल्म के ह्यूमर की जमकर तारीफ कर रहे हैं तो वहीं 'फोन भूत' कुछ लोगों को लुभाने में नामकामयाब साबित हुई।

हालांकि दिलचस्प बात यह है कि कटरीना कैफ की 'फोन भूत' में एक ऐसा सीक्वेंस है, जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा' को ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।

इन चीजों को लेकर ट्रोल हुई थी 'ब्रह्मास्त्र'

बता दें कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज के बाद काफी ट्रोल हुई थी। फिल्म में आलिया भट्ट के डायलॉग्स से लेकर रणबीर के बटन वाले डायलॉग का भी काफी मजाक उड़ा था, इसके अलावा अमिताभ बच्चन उर्फ गुरुजी के गुप्त ठिकाने को गूगल मैप्स पर रखने के लिए भी यह फिल्म काफी ट्रोल हुई थी।

वहीं एक यूजर ने ट्विटर पर 'फोन भूत' में 'ब्रह्मास्त्र' का मजाक उड़ाने का जिक्र किया है। यूजर ने लिखा, "आत्माराम की जगह को कैसे ढूंढे, यह तो गूगल मैप्स पर भी नहीं है और हथियार उठाते हुए वह कहता है अस्त्र है तो बटन तो होगा।"

'फोन भूत' में 'ब्रह्मास्त्र' का मजाक उड़ाना लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "इसे एक्स बॉयफ्रेंड का इनडायरेक्ट फ्रेंडली रोस्ट कहा जा सकता है। वाह कटरीना।" वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "रणबीर ने ब्रह्मास्त्र में चिकनी चमेली के साथ भी यही किया था।" एक और यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "यह तो ब्रह्मास्त्र पर सीधा हमला है।"

 

 

 



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/IeONGg5
https://ift.tt/I7xsZlc

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म