सिद्धांत चतुर्वेदी के घर के पास स्पॉट हुईं नव्या नंदा, 'फोन भूत' एक्टर संग डेटिंग रूमर्स पर फिर उठे सवाल

बॉलीवुड में इन दिनों 'फोन भूत (Phone Bhoot)' एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन नव्या नंदा (Navya Naveli Nanda) के अफेयर की खबरें काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नव्या और सिद्धांत एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए हाल ही सिद्धांत चतुर्वेदी ने नव्या संग डेटिंग की बातों को अफवाह बताया था। लेकिन अब एक बार फिर से इन रूमर्स को हवा मिल गई है। दरअसल हाल ही में नव्या नवेली नंदा को सिद्धांत के घर के बाहर स्पॉट किया गया।

टाइम्स नाउ की एक खबर के अनुसार नव्या सिद्धांत से मिलने उनके घर पहुंची थीं। सिद्धांत के बिल्डिंग के बाहर पैपराजी ने नव्या को कैमरे में कैद कर लिया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में नव्या कैमरे से बचने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। हालांकि इस बात की तो अभी पुष्टि नहीं हो पाई है कि नव्या सिद्धांत से मिलने उनके घर पहुंची थीं या नहीं, लेकिन एक्ट्रेस की इन तस्वीरें के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर से नेटिजन्स के कान खड़े हो गए हैं। यह भी पढ़ें: Dabangg 4 में होगी सनी लियोनी की एंट्री? सलमान खान के 'बिग बॉस 16' में मिला बड़ा हिंट

पैप्स के कैमरे से बचती नव्या

नव्या संग रिश्ते पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने कही थी ये बात

'फोन भूत' एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने नव्या संग डेटिंग की खबरों को अफवाह बताते हुए कहा था, "मैं किसी को डेट कर रहा हूं? काश ये सच होता।" ऐसे में सिद्धांत के बयान से साफ पता चलता है कि वह फिलहाल सिंगर हैं और किसी को डेट करना चाहते हैं। एंटरटेनमेंट न्यूज (Entertainment News) की खबरों के अनुसार सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा ने करण जौहर के 50वें जन्मदिन की पार्टी में एक साथ एंट्री ली थी। इसके बाद से दोनों के अफेयर की चर्चाएं ज्यादा तेज हो गई थीं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'फोन भूत' हाल ही में रिलीज हुई है। लेकिन यह हॉरर कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। वहीं नव्या इन दिनों अपने पॉडकास्ट को लेकर सुर्खियों में हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/IPJTL6j
https://ift.tt/comziVT

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म