'सलमान खान का भाई' और 'मलाइका अरोड़ा का पति' कहलाए जाने से चिढ़ते थे अरबाज खान, अब जाकर सुनाई आपबीती
Arbaaz Khan on Personal Life: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए। अरबाज खान ने अभी हाल ही में अपने और एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा के रिश्तें को लेकर बोला था। इस से पहले अरबाज खान ने अपने बेटे अरहान खान के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी अपनी बात रखी थी। इसी बीच अब अरबाज खान का नाम फिर सर्खियों में आ गया है। इस बार अरबाज ने कुछ ऐसा बोल दिया है, जिसका फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अरबाज खान की इस बात को लेकर बी-टाउन में काफी चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते है अरबाज खान ऐसा क्या बोला दिया है।
अरबाज खान को इस बात से लगता था बुरा
अरबाज खान ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। इसके अलावा अरबाज खान ने बॉलीवुड की फिल्मों को प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी किया है। लेकिन इन सब के बाद भी वो अपने भाई सलमान खान जितना बड़ा नाम नहीं बन पाए। जिसके चलते उन्हें कई बार सलमान खान का भाई और मलाइका अरोड़ा का पति कह के बुलाया जाता था। अब इसको लेकर अरबाज खान ने अपनी राय रखी है। टाइम्स ऑफ इंडिया से की गई खास बातचीत में खास बातचीत के दौरान कहा, 'एक समय ऐसा था जब मैं काफी परेशान रहता था। मुझे एक समय पर सलमान खान का भाई, सलमी खान का बेटा और मलाइका अरोड़ा का पति कह के एड्रेस किया था। तब मुझे इसको लेकर परेशानी होती थी। लेकिन कुछ चीजे ऐसी होती है जिसे आप चाहकर भी नहीं बदल सकते। आपको बस खुद पर संयम रखना हैं'
इस वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं अरबाज खान
अरबाज खान इन दिनों तनाव वेब सीरीज को लेकर सुर्खियों में बने हुए। उनकी ये वेब सीरीज आप सोनी लिव पर देख सकते है। अरबाज खान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/NesOxgr
https://ift.tt/LDJWUjh
Comments
Post a Comment