Alia Bhatt-Ranbir Kapoor के घर गूंजी किलकारियां, नन्हीं परी ने रखे कदम

Alia Bhatt Ranbir Kapoor welcomes baby girl: बॉलीवुड फिल्म स्टार आलिया भट्ट (Alia Bhattt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के घर में किलकारियां गूंज उठी हैं। आज सुबह ही अदाकारा आलिया भट्ट को मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां अदाकारा ने एक बेटी को जन्म दिया है। सामने आ रही ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक बेटी के पैरेंट्स बने हैं। इस खबर के सामने आते ही इस स्टार कपल के फैंस में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। हालांकि अभी तक खुद इस स्टार कपल के परिवार की ओर से ये जानकारी साझा नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से ही बॉलीवुड लाइफ को ये खबर पता चली है। जिसके बाद हमें भी इन खबरों के आधिकारिक ऐलान का इंतजार है। हालांकि सोशल मीडिया पर बज है कि ये स्टार कपल एक बेटी के पैरेंट्स बन चुके हैं।

इसी साल शादी के बंधन में बंधे थे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट

बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी साल शादी रचाई है। दोनों ने 14 अप्रैल 2022 में एक दूसरे संग सात फेरे लिए। इनकी शादी एक इंटीमेट तरीके से हुई। जहां दोनों स्टार कपल ने अपने घर की छत पर ही पारंपरिक तरीके से शादी रचाई थी। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने झटपट शादी रचाई। जिसकी वजह ये भी माना जाता है कि अदाकारा आलिया भट्ट शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी थी। शादी के 2 महीने के अंदर ही अदाकारा आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर संग अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद इन रिपोर्ट्स को हवा मिली।

 



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/MAnrH25
https://ift.tt/uMvT87l

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म