जुग जुग जियो: रिलीज से पहले कानूनी पचड़े में फंसी वरुण-कियारा की फिल्म, निर्माताओं के खिलाफ कॉपीराइट का मामला हुआ दर्ज
JugJugg Jeyo Entertainment News: वरुण धवन, कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर स्टारर 'जुग जुग जियो' 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के गाने वायरल होने के साथ ही 'जुग जुग जियो' को लेकर जबरदस्त चर्चा है। रिलीज से पहले राज मेहता के निर्देशन में बनी यह फिल्म कानूनी पचड़े में फंस गई है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म को लेकर रांची में निर्माताओं के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार रांची के एक राइटर विशाल सिंह ने धर्मा प्रोडक्शंस और वायकॉम 18 के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का मामला दर्ज किया है, जिसमें कहा गया है कि उनकी फिल्म पुन्नी रानी के कंटेंट को फिल्म 'जुग जुग जियो' में इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कथित तौर पर दावा किया है कि निर्माताओं द्वारा उन्हें कोई श्रेय नहीं दिया गया है। फिल्म की रिलीज में सिर्फ चार दिन बचे हैं और अब रांची की कमर्शियल कोर्ट ने मेकर्स को कोर्ट के सामने फिल्म की स्क्रीनिंग करने का आदेश दिया है। राइटर ने इस मामले में 'जुग जुग जियो' के निर्माताओं से 1.5 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है। देखना होगा कि कोर्ट के फैसले का फिल्म की रिलीज पर कितना असर पड़ता है।
फिलहाल कियारा आडवाणी, वरुण धवन, नीतू कपूर और अनिल कपूर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। चारों स्टार्स अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उनका गाना 'नाच पंजाबन' सोशल मीडिया पर हिट हो गया है और हर कोई इसका हुक स्टेप कर वीडियो शेयर कर रहा हैहै। प्रमोशन में कई सेलेब्रिटीज भी शामिल हुए हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर और बहन अंशुला कपूर ने नाच पंजाबन गाने पर डांस कर जुग-जुग जियो का प्रमोशन किया। फिल्म में मनीष पॉल भी अहम भूमिका में हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/M3tzyEK
https://ift.tt/NHmfcPl
Comments
Post a Comment