Dostana 2: करण जौहर ने इस एक्टर को दिया कार्तिक आर्यन वाला रोल, क्या जाह्नवी कपूर संग जमेगी जोड़ी?

Akshay Kumar and Janhvi Kapoor Dostana 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है। उन से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती है, जिसे फैंस काफी पसंद करते है। लेकिन इस बार जाह्नवी कपूर का नाम अलग वजह से सुर्खियों में है। वो जल्द ही एक बॉलीवुड की बड़ी फिल्म में नजर आने वाली है। इस फिल्म में वो बॉलीवुड की जाने-माने स्टार अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे है।

दोस्ताना 2 में हुई अक्षय की एंट्री
जाह्नवी कपूर जल्दी ही दोस्ताना 2 में अक्षय कुमार के संग रोमांस करती हुई दिखाई देंगी। जानकारी के लिए बता दें कि अक्षय से पहले इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन नजर आने वाले थे। लेकिन उनका पत्ता कट गया है। अब जाह्नवी कपूर कार्तिक आर्यन के साथ नहीं बल्कि अक्षय कुमार के साथ फिल्म में रोमांस करेंगी। जैसा की आपको पता होगा की धर्मा प्रोडक्शन ने कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'दोस्ताना 2' का एलान इस साल 2019 ही कर दिया था और तब से ही इस फिल्म का काम भी जबरदस्त तरीके से आगे बढ़ रहा है। स्टार कास्ट में बदलाव के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि फिल्म की स्क्रिप्ट में भी बदलाव देखने को मिल सकते है। जो नई स्टार कास्ट को ध्यान में रखते हुए किए जाएंगे।

2008 में आई थी दोस्ताना
अक्षय और जाह्नवी कपूर की फिल्म दोस्ताना 2 साल 2008 में आई फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा ने अहम रोल निभाया था। इस फिल्म के गाने से लेकर सीन्स तक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। इस फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस को हिला दिया था, अब देखना होगा की बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर अपनी सुपरहिट फिल्म दोस्ताना के सीक्वल दोस्ताना 2 से पहले वाला कमाल कर पाते है या नहीं। इसको लेकर आपकी क्या राय है कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/OsdtiSq
https://ift.tt/NHmfcPl

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म