करिश्मा कपूर के बर्थडे पर करीना कपूर ने शेयर की बहन की अनदेखी तस्वीर, बोलीं- 'आज सब बोलो, हैप्पी बर्थडे हमारी लोलो'
बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में एक करिश्मा कपूर 25 जून को अपना जन्मदिन मना रही हैं। करिश्मा कपूर के 48वें बर्थडे पर उनके तमाम चाहने वाले उन्हें विश कर रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी बहन करीना कपूर ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी बड़ी बहन करिश्मा कपूर के बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन लिखा है। जिसने सभी का ध्यान खींचा है।
करीना कपूर ने शेयर किया बर्थडे पोस्ट
करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें छोटी उम्र वाली करिश्मा कपूर नजर आ रही हैं। करीना कपूर ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है, 'हमारी फैमिली को गर्व महसूस करवाने वाली... ये मेरी सबसे पसंदीदा फोटो है तुम्हारी। आज सब बोलो, हैप्पी बर्थडे हमारी लोलो। करिश्मा कपूर सबसे अच्छी बहन।' करीना कपूर की इस पोस्ट को तमाम फैंस लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।
करिश्मा कपूर को सिलेब्स ने दी बधाई
करीना कपूर ने करिश्मा कपूर के लिए जो बर्थडे पोस्ट किया है। उस पर फैंस के अलावा सिलेब्स भी रिएक्शन दे रहे हैं। नेहा धूपिया, दीया मिर्जा, अमृता अरोड़ा, रणवीर सिंह, जोया अख्तर सहित तमाम लोगों ने करिश्मा कपूर को बर्थडे विश किया है।
करिश्मा कपूर और करीना कपूर की बॉन्डिंग
करिश्मा कपूर का 25 जून 1974 को जन्म हुआ था। रणधीर कपूर और बबीता कपूर की दो बेटियां हैं। करिश्मा कपूर और करीना कपूर हैं। करिश्मा कपूर ने साल 1991 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। बताते चलें कि करीना कपूर और करिश्मा कपूर में काफी अच्छी बॉन्डिंग है। फिलहाल करिश्मा कपूर के इस बर्थडे पर करीना कपूर उनके साथ में नहीं हैं। दरअसल, करीना कपूर अपनी फैमिली के साथ यूके में छुट्टियां मना रही हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/aK0ByHg
https://ift.tt/DYq4QSi
Comments
Post a Comment