ड्रग्स को लेकर स्टार किड्स के बचाव में उतरे सुनील शेट्टी, बोले- गलतियां हम सभी करते हैं...
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद से बॉलीवुड में लगातार ड्रग्स को लेकर कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। दीपिका से लेकर श्रद्धा कपूर और सारा अली खान जैसे स्टार्स भी एनसीबी के शिकंजे में आ चुके हैं। पहले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) और अब हाल ही में शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को पुलिस ने ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ते ड्रग्स के मामलों को लेकर सुपरस्टार सुनील शेट्टी ने चुप्पी तोड़ी है। सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) मंगलवार को 'इंटरनेशनल डे अगेंस्ट ड्रग्स अब्यूज एंड इलिसिट ट्रैफिकिंग' के मौके पर सीबीआई द्वारा आयोजित किए एक इवेंट में पहुंचे थे।
इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ते ड्रग्स के मामलों को लेकर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty On Drugs) ने कहा कि बॉलीवुड ड्रगीज से नहीं भरा हुआ। इसके साथ ही उन्होंने अपने बयान में स्टार किड्स का बचाव भी किया है। इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें सुनील शेट्टी ड्रग्स को लेकर स्टार किड्स का बचाव करते हुए कह रहे हैं, "एक गलती कर दी तो सब बोलते हैं कि चोर है डकैत है, सब ड्रग एडिक्ट्स हैं। मैं 30 साल से इंडस्ट्री में हूं और 300 दोस्त हैं मेरे, जिन्होंने जिंदगी में कभी कुछ किया नहीं हैं। बॉलीवुड में सभी ड्रगी नहीं है।"
स्टार किड्स का बचाव करते हुए उन्होंने आगे कहा "गलतियां हम सभी करते हैं, उन्हें भी बच्चों की तरह ही देखते हुए माफ कर दीजिएगा। इसके अलावा सुनील शेट्टी ने आगे कहा कि #BoycotBollywood #BollywoodDruggies ऐसा है नहीं।
देखें सुनील शेट्टी की वीडियो-
वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनील शेट्टी जल्द ही 'हेरा फेरी' सीरीज की तीसरी फिल्म 'हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3)' में नजर आने वाले हैं, जिसका अनाउंसमेंट हाल में हुआ है। फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी एक बार फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/y6tCThQ
https://ift.tt/pkWaf3u
Comments
Post a Comment