Jug Jugg Jeeyo को प्रमोट करके अक्षय कुमार ने अपने ही पैरों पर मारी कुल्हाड़ी, लोग बोले 'कितने पैसे मिला...?'
Akshay Kumar Entertainment News: जब बुरा वक्त आता है तो हर तरफ अंधेरा ही नजर आता है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ भी इन दिनों कुछ ऐसा ही हो रहा है। एक के बाद एक फ्लॉप होती फिल्मों के बीच अक्षय कुमार किसी ना किसी वजह से लगातार ट्रोलर्स का निशाना बनते ही रहते हैं। अब देख लीजिए अक्षय कुमार ने चाहा कि वरुण धवन (Varun Dhawan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की नई फिल्म 'जुग जुग जियो' (JugJugg Jeeyo) को थोड़ा प्रमोट कर दिया जाए। इस बात को लेकर भी लोगों ने उनकी टांग खींचनी शुरू कर दी है।
अक्षय कुमार ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए वरुण धवन और कियरा अडवानी की फिल्म 'जुग जुग जियो' का प्रमोशन किया। वीडियो में अक्षय कुमार कहते नजर आए, 'आज फ्राइडे है यानी की थिएयर जाने का दिन है। इस फ्राइडे रिलीज एक बहुत ही बढ़िया फिल्म जुग जुग जियो...इसमें एक्टर्स भी एक से बढ़कर एक हैं। अनिल कपूर जी हैं, नीतू सिंह जी हैं, वरुण धवन है...कियारा आडवाणी है। करण और अपूर्वा ने इसे प्रोड्यूस किया है। 'गुड न्यूज' यह है कि इसे मेरे फ्रेंड राज मेहता ने बनाया है।' इस वीडियो के अंत में अक्षय कुमार पूरी टीम को बेस्ट विशेज देते दिखाई दिए। फिल्म का प्रमोशन करते देखने के बाद कई लोगों ने अक्षय कुमार को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
अक्षय कुमार के इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि फिल्म का प्रमोशन करने के लिए कितने पैसे लिए हैं? वहीं दूसरे ने लिखा, 'खुद की फिल्में तो चल नहीं रही हैं, ऐसे में दूसरों को ही प्रमोट कर लिया जाए।' इतना नहीं कई लोगों ने अक्षय कुमार की विमल पान मसाला को लेकर भी टांग खींची है। हालांकि कई फैंस ने अक्षय कुमार की तारीफ भी की है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/tEYDNyJ
https://ift.tt/f2Ppm0j
Comments
Post a Comment