नीतू कपूर ने शेयर की आलिया-रणबीर की Unseen फोटो, तस्वीर देख झूम उठे फैंस

Neetu Kapoor Entertainment News: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक्टर रणबीर कपूर ने इसी साल 14 अप्रैल को सात फेरे लिए थे। इस बाद से दोनों काफी दिनों से चर्चा में बने हुए है। आलिया और रणबीर जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी साथ नजर आने वाले है। जिसका अभी हाल में ट्रेलर रिलीज किया गया था। आलिया की लाइफ में बैक टू बैक सारी अच्छी खबरें आ रही है। कल यानी 27 जून को खबर आई की आलिया भट्ट मां बनने वाली है। इस बात की जानकारी आलिया भट्ट ने खुद पोस्ट शेयर कर के दी थी। उसके बाद से आलिया और रणबीर को हर कोई बधाई दे रहा है। पापा महेश भट्ट से लेकर मां सोनी राजदान ने सब ने अपने अंदाज में बधाई दी है। अब सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर का एक पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपने बेटे और बहू को खास अंदाज में बधाई देती हुई नजर आ रही है।

नीतू कपूर ने शेयर की तस्वीर
जब से आलिया ने जानकारी दी है कि वो मां बनने वाली है, तब से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस लिस्ट में रणबीर की मां और आलिया भट्ट की सासू मां का नीतू कपूर का नाम भी शामिल है। नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आलिया और रणबीर रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर पर आलिया भट्ट ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है कि 'ये मेरी सबसे पसंदीदा तस्वीर है'। आलिया के अलावा सोनम कपूर सहित कई और बॉलीवुड स्टार्स ने इस पोस्ट पर कमेंट किया है।

नीतू की फिल्म मचा रही है धमाल
नीतू कपूर की फिल्म जुग जुग जियो इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। इस फिल्म में नीतू कपूर के अलावा अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी अहम रोल में है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/uO8vDTB
https://ift.tt/GseZjWO

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म