बेटी Vamika की फोटोज लीक होते ही आग-बबूबा हुईं Anushka Sharma, इंस्टाग्राम पर लगा डाली बुरी तरह क्लास

बॉलीवुड फिल्म स्टार अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली अपनी बेटी वमिका को लेकर काफी पजेसिव हैं। अभी तक इस स्टार कपल ने अपनी बेटी वमिका कोहली की आधिकारिक तस्वीरें जारी नहीं की हैं। ये स्टार कपल जब भी अपनी बेटी वमिका कोहली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं तो इस बात का ध्यान रखते हैं कि उनकी लाडली की शक्ल इन तस्वीरों में न दिख जाए। अब कुछ लोगों को ये बात समझ से परे हैं। तो कुछ लोग इस स्टार कपल के इस फैसले का समर्थन करते हैं। अपनी बेटी की तस्वीरों को गुप्त रखने के लिए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने कई बार मीडिया पोर्ट्ल और लोगों से अपनी बेटी वमिका की तस्वीरें न शेयर करने की अपील भी की है।

हालांकि बावजूद इसके अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के जिगर के टुकड़े वमिका कोहली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर कई बार सामने आ चुकी हैं। जिसके बाद कुछ मीडिया हाउसेज ने भी इन्हें फैंस के साथ साझा किया। अब इसी बात पर अनुष्का शर्मा गुस्से से लाल-पीली हैं। अदाकारा ने हाल ही में एक मीडिया हाउस पर निशाना साधते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कहा कि शायद इन्हें उनकी बेटी वमिका के पैरेंट्स से ज्यादा पता है कि बच्चे के लिए क्या सही है और क्या गलत। क्योंकि कई बार मिन्नतों के बाद भी वो उनकी बेटी की तस्वीरें क्लिक किए और उन्हें छापे बिना नहीं रह सकते। कुछ दूसरे मीडिया हाउसेस और पैपराजी से सीखें। अनुष्का शर्मा की ये पोस्ट आप यहां देख सकते हैं।

अनुष्का शर्मा ने शेयर की वमिका कोहली की ये तस्वीरें

 

1.5 साल की हो चुकी है वमिका कोहली

बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वमिका कोहली का जन्मदिन 11 जनवरी 2021 को हुआ था। तभी से इस स्टार कपल ने अपनी बेटी को सात पर्दों में छुपाकर रखा है। हालांकि कई बार अदाकारा अपनी बेटी वमिका को लेकर क्रिकेट स्टेडियम में भी पहुंची हैं। जहां से वमिका की तस्वीरें पहली बार वायरल हुई थीं और इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर खूब हंगामा मचाया था।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/i3zRGTp
https://ift.tt/ONwW64l

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म