Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म

Phone Bhoot Entertainment News: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'फोन भूत' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। 'फोन भूत' से पहले कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की 'भूल भुलैया 2' भी इसी जॉनर की फिल्म थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। अब कटरीना कैफ की फिल्म 'फोन भूत' से भी मेकर्स को कई सारी उम्मीदें है। अब इस फिल्म से जुडा एक अपडेट सामने आ रहा है, जिसका फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। जिसे जानने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे है।

कब रिलीज होगी फिल्म
कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर की हॉरर-कॉमेडी मूवी 'फोन भूत' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही है। फैंस इस फिल्म की रिलीज डेट का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे है। इसी बीच मेकर्स ने ये इंतजार खत्म करते हुए। रिलीज डेट का एलान कर दिया है। कटरीना कैफ की लीड रोल वाली फिल्म इसी साल बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर ने ट्वीट कर इस फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है, उन्होंने इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'फोन भूत की दुनिया में आपका स्वागत है। मूवी 7 अक्टूबर, 2022 को आपके पास के सिनेमाघरों में आ रही है।' रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। मेकर्स को उम्मीद है कि ये फिल्म भी कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की 'भूल भुलैया 2' की तरह हिट हो जाएगी। लेकिन अब ये तो समय बताएगा फिल्म हिट हो पाएगी या नहीं। तो चलिए पहले देखते है फिल्म का आधिकारिक पोस्टर।

कौन-कौन है फिल्म में
फिल्म 'फोन भूत' में कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी, ईशान खट्टर के अलावा जैकी श्रॉफ भी नजर आने वाले है। अब देखना होगा ये स्टार्स इस फिल्म में क्या कमाल कर सकते है। इस फिल्म को लेकर आफक् क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/uL8KwQd
https://ift.tt/GseZjWO

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले