रणबीर कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं आलिया भट्ट, फोटो शेयर करते हुए दी खुशखबरी

Alia Bhatt is Pregnant: बॉलीवुड इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। महज कुछ देर पहले आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए आलिया भट्ट ने जानकारी दी है कि वो रणबीर कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं। आलिया की प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दो महीने बाद आई है, जब दोनों ने अपने बांद्रा स्थित घर में शादी की थी। रणबीर और आलिया ने 14 अप्रैल को अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी।

आलिया भट्ट ने सोमवार को सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की। अपने अल्ट्रासाउंड अपॉइंटमेंट से एक तस्वीर साझा करते हुए आलिया ने फोटो को कैप्शन दिया, 'हमारा बच्चा ….. जल्द ही आ रहा है।' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोटो में आलिया भट्ट के साथ उनके पति और बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर बैठे नजर आ रहे हैं। फोटो देखने के बाद रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर, बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय और आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने कमेंट्स सेक्शन में मैसेज ड्रॉप करते हुए बधाई दी है।

पहली तस्वीर जहां आलिया और रणबीर की थी, वहीं दूसरी तस्वीर में एक शेर, एक शेरनी और उनका बच्चा नजर आ रहा है। जहां कई लोगों के लिए यह खबर हैरान करने वाली है, वहीं अब ऐसा लगता है कि रणबीर ने अपने हालिया 'शमशेरा' के प्रमोशन के दौरान बच्चे की ओर इशारा किया था। जब उनसे पूछा गया कि शादी के बाद वह और कितना काम करेंगे, तो उन्होंने कहा कि उन्हें परिवार बनाना है और बहुत काम करना होगा। उन्होंने कहा था, 'अभी मुझे बहुत काम करना है, परिवार बनाना है, उनके लिए काम करना है। पहले मैं खुद के लिए काम कर रहा था।'



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/qRHjxCV
https://ift.tt/ASboxWp

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म