पति राज कौशल की पहली डेथ एनिवर्सरी पर मंदिरा बेदी का छलका दर्द, लिखा- 'तुम्हारे बिना 365 दिन'

एक्ट्रेस मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) ने सोशल मीडिया पर दुख भरा पोस्ट शेयर किया है। दरअसल, 30 जून, 2022 को उनके पति राज कौशल (Raj Kaushal) की पहली डेथ एनिवर्सरी है। बीते साल 2021 में 30 जून को राज कौशल का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। मंदिरा बेदी पति की पहली डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हो गई हैं और एक पोस्ट शेयर किया है। उनकी इस पोस्ट पर तमाम सेलिब्रिटीज ने रिएक्शन दिया है।

मंदिरा बेदी का पोस्ट
मंदिरा बेदी ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है, 'तुम्हारे बिना 365 दिन।' इसके साथ उन्होंने टूटे हुए दिल का इमोजी बनाया है। मंदिरा बेदी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'मिस यू राजी।' उनकी इस पोस्ट से साफ जाहिर हो रहा है कि राज कौशल के बिना उनका बीता एक साल कैसे कटा होगा। मंदिरा बेदी के पोस्ट पर उनके फैंस से लेकर सिलेब्स उनकी हिम्मत बढ़ाते नजर आ रहे हैं।

राज कौशल और मंदिरा बेदी की शादी
राज कौशल डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे। इसके अलावा उन्होंने एडवरटाइजिंग इंडस्ट्री में भी काम किया था। मंदिरा बेदी और राज कौशल की शादी 14 फरवरी, 1999 को हुई थी। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है। इस कपल बेटी को गोद लिया था। बताते चलें कि मंदिरा बेदी और राज कौशल की पहली मुलाकात साल 1996 में हुई थी।

मंदिरा बेदी का काम
मंदिरा बेदी के काम की बात करें तो उन्होंने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया। उन्होंने टीवी के अलावा फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई है। मंदिरा बेदी ने एक्टिंग के अलावा क्रिकेट होस्टिंग का काम भी किया है। मंदिरा बेदी को क्रिकेट होस्ट के तौर पर काफी पसंद किया जाता था। वह पहली महिला क्रिकेट एंकर थीं जिन्होंने साल 2003 और 2007 में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में होस्टिंग के साथ कॉमेंट्री भी की।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/vOrxHgo
https://ift.tt/giyT7Dw

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म