कंगना रनौत के इस दुश्मन के साथ शहनाज गिल ने मिलाया हाथ!! जानिए नाम

Shehnaaz Gill Collaborate With Hrithik Roshan: पंजाब की जानी-मानी एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों सलमान खान (Salman Khan) की आने वाली फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' (Kabhi Eid Kabhi Diwali) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहनाज गिल भाईजान की इस फिल्म से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर सलमान खान के बाद अब शहनाज गिल बॉलीवुड के ए-लिस्ट एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

ऋतिक रोशन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर बीयर्ड लुक में एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में ऋतिक रोशन का हमेशा की तरह डैशिंग और स्टाइलिश लुक दिखाई दिया। वीडियो देखने के बाद शहनाज गिल से भी नहीं रहा गया और एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन में वीडियो का स्क्रीनशॉट साझा किया। इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए शहनाज गिल ने लिखा, 'वाइब तेरी मेरी मिलदीयां।' शहनाज गिल जैसे ही इस स्क्रीनशॉट को अपने अकाउंट पर शेयर किया, तभी से फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों जल्द ही स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। शहनाज गिल के अलावा ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने हार्ट और फायर इमोजी पोस्ट करते हुए अपना रिएक्शन दिया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल ने 'कभी ईद कभी दिवाली' की शूटिंग में व्यस्त हैं। एक्ट्रेस आने वाले दिनों में सलमान खान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती दिखाई देंगी। फिल्म का दर्शकों को बड़ी बेताबी से इंतजार है। इस फिल्म में सलमान-शहनाज के अलावा सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, पूजा हेगड़े और वेंकटेश अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म इस साल सलमान खान के जन्मदिन के तीन दिन बाद यानी 30 दिसंबर को रिलीज हो सकती है। 'कभी ईद कभी दिवाली' का ऑफर मिलने से पहले शहनाज गिल को 2019 में ‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) में देखा गया था।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/reXWEPM
https://ift.tt/NLZU3sA

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म