Singham 3: अजय देवगन स्टारर को रोहित शेट्टी ने दिखाई हरी झंडी, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग

Rohit Shetty Entertainment News: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक हैं। रोहित शेट्टी ने 'सिम्बा' और 'सूर्यवंशी' जैसी कई हिट फिल्में डायरेक्ट की हैं। इसके अलावा रोहित शेट्टी ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी 'सिंघम' के डायरेक्टर के लिए भी जाने-जाते हैं। इन फिल्म के दोनों किश्तों को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। ऐसे में अब दर्शक फिल्म की तीसरी किश्त यानी 'सिंघम 3' (Singham 3) को सिनेमाघरों में देखने के लिए बेताब हैं। वहीं दूसरी ओर रोहित शेट्टी ने भी 'सिंघम 3' को हरी झंडी दे दी है। फिल्म जल्द ही फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है।

'सिंघम 3' की पुष्टि करते हुए निर्देशक रोहित शेट्टी ने फिल्म की शूटिंग और शेड्यूल के बारे में जानकारी दी थी। रोहित शेट्टी ने खुलासा किया कि 'सिंघम 3' पर काम शुरू हो गया है और उनकी टीम पहले से ही डिटेल्स पर काम कर रही है। रोहित शेट्टी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि यह एक 'बड़े पैमाने पर' एंटरटेनर होगी और अप्रैल 2023 में फ्लोर पर जाएगी। फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn) एक बार फिर अपने एक्शन सीन्स से दर्शकों को एंटरटेन करते दिखाई देंगे।

फिलहाल रोहित शेट्टी रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'सर्कस' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें 'कॉमेडी ऑफ एरर्स' की कहानी है। इस एंटरटेनर में पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगी। ये फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के अलावा रोहित शेट्टी ने अपकमिंग वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फाॅर्स' की भी अनाउंसमेंट की है। इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस सीरीज से तीनों स्टार्स के लुक भी सामने आ चुके हैं, जो फैंस को खूब पसंद भी आए।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/fXOcQet
https://ift.tt/JEIex16

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म