सलमान खान के बाद ये बॉलिवुड सेलिब्रिटी था लॉरेंस बिश्नोई का अगला टारगेट?
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को बीते दिनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जान से मारने की धमकी का लेटर भेजा था। कथित तौर पर लॉरेंस विश्नोई की टारगेट लिस्ट में मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर का भी नाम है। बताया जा रहा है कि वह और उसका गैंग करण जौहर से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने की प्लानिंग कर रहा था। इस बात का खुलासा लॉरेंस विश्नोई के गैंग के सिद्धेश कांबल उर्फ महाकाल ने किया है। उसने पुलिस पूछताछ के दौरान इस बात का खुलासा किया है। कथित तौर पर सिद्धेश कांबल उर्फ महाकाल ने ये भी खुलासा किया है कि गैंग ने करण जौहर को धमकी देकर फिरौती मांगने की प्लानिंग की थी। उसने एक बयान में कहा है कि कनाडा में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के भाई विक्रम बराड़ ने उसके साथ सिग्नल और इंस्टाग्राम के जरिए बात की थी। एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने कहा कि इन दावों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
विक्रम बराड़ बढ़ाना चाहता है दबदबा
पुलिस ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा कि डींग मारने और उनके कबूलनामे के पीछे का उद्देश्य पब्लिसिटी हासिल करना और फिरौती की बड़ी रकम हासिल करना था। एक पुलिस ऑफिसर ने पीटीआई को बताया, 'महाकाल एक छोटी मछली है। विक्रम बराड़ ने उसे करण जौहर के बारे में बताया। विक्रम बराड़ ने महाकाल से ये क्यों कहा, वह सिर्फ फुट सोल्जर है? क्योंकि विक्रम बराड़ अपना दबदबा बढ़ाना चाहता है और महाकाल जैसे युवाओं को प्रभावित करना चाहता है।'
सिद्धू मूसेवाला केस का भी लिंक
हालांकि, पुलिस ने ये भी बताया है कि सिद्धेश उर्फ महाकाल पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाल के मर्डर केस में एक संदिग्ध शूटर संतोष जाधव का करीबी सहयोगी था। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धेश उर्फ महाकाल ने सिद्धू मूसेवाला के केस के बारे में खुलासा करते हुए संतोष जाधव और नागनाथ सूर्यवंशी का नाम लिया था, जो सिंगर की हत्या में शामिल थे। इससे पहले, लॉरेंस विश्नोई ने सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी थी और इसके बाद उनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/kPhmZtn
https://ift.tt/6AxwPO8
Comments
Post a Comment