Jugjugg Jeeyo Box Office Collection Day 1: वरुण धवन-कियारा आडवाणी की फिल्म ने बचाई लाज, ओपनिंग डे पर इतनी हुई कमाई
Jugjugg Jeeyo Entertainment News: बॉलीवुड फिल्म स्टार वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर स्टारर निर्देशक राज मेहता की फैमिली ड्रामा फिल्म जुगजुग जियो आखिरकार थियेटर पहुंच गई। इस फिल्म को पहले दिन दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स मिला है। जिसके बाद फिल्म ने पहले दिन ठीकठाक कमाई दर्ज करवाई। धर्मा प्रोडक्शन बैनर के तले बनी ये पहले दिन डबल डिजिट का आंकड़ा छूते-छूते रह गई। बावजूद इसके फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक ही बताई जा रही है। इससे पहले सामने आई अर्ली एस्टिमेट्स की रिपोर्ट्स का दावा था कि फिल्म पहले दिन 8-9 करोड़ रुपये की रेंज में ही कमाई कर पाएगी। पहले दिन फिल्म ने ओपनिंग इस आंकड़े के पार जाकर ली है।
पहले दिन 9 करोड़ी हुई जुगजुग जियो
ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श की ताजा रिपोर्ट की मानें तो वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर स्टारर इस फैमिली ड्रामा फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया है। फिल्म के मॉर्निंग शोज डल ही रहे थे। जबकि शाम तक फिल्म ने रफ्तार पकड़ी। जिसके बाद पहले दिन फिल्म की कुल कमाई 9.28 करोड़ रुपये रही है। ये आंकड़ा संतोषजनक माना जा रहा है। हालांकि फिल्म को दूसरे और तीसरे दिन और ज्यादा तेजी से कमाई करनी होगी। तभी फिल्म को दर्शकों की कसौटी पर खरा माना जा सकेगा। यहां देखें सामने आए ताजा आंकड़ें।
#JugJuggJeeyo opens on expected lines: Gathers speed in evening, after a lacklustre start in morning... Plexes of #Mumbai [select locations], #Delhi, #NCR very good... Mass pockets dull... Growth on Day 2 and 3 essential... Fri ₹ 9.28 cr. India biz. pic.twitter.com/s847CVA9PJ
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 25, 2022
एडवांस बुकिंग के जरिए इतने कमा चुकी थी वरुण धवन की फिल्म
बता दें कि वरुण धवन और कियारा आडवाणी स्टारर निर्देशक राज मेहता की इस फिल्म ने ठीक-ठाक एडवांस बुकिंग के आंकड़े दर्ज करवाए थे। पहले दिन फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए रिलीज से पहले ही करीब 3 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली थी। कुछ रिपोर्ट्स का दावा था कि इस हिसाब से पहले दिन आराम से 10 करोड़ की ओपनिंग हासिल करने में कामयाब रहेगी। बॉलीवुड के चल रहे बुरे दौर के बीच वरुण धवन की फिल्म ये सीमा पार करने में असफल जरूर रही। मगर फिर भी पहले दिन के आंकड़े अच्छे माने जा रहे हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/tIVXN4i
https://ift.tt/DYq4QSi
Comments
Post a Comment