श्रद्धा कपूर को गोद में उठाकर रोमांटिक हुए रणबीर कपूर, अपकमिंग फिल्म के सेट से Leak हुईं Photos
Ranbir Kapoor Entertainment News: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shaddha Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। दोनों जल्द ही लव रंजन की रॉमेंटिक कॉमेडी मूवी में एक साथ नजर आने वाले हैं। हालांकि फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं हो पाया है। लेकिन रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। खास बात तो यह है कि फिल्म से जुड़ी फोटो भी सोशल मीडिया पर लीक हो गई है, जिसमें एक्टर श्रद्धा कपूर को अपनी गोद में उठाकर रोमांस करते नजर आए। रणबीर और श्रद्धा की इस फोटो ने सोशल मीडिया पर भी धमाल मचाकर रख दिया है।
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) फोटो में श्रद्धा कपूर (Shaddha Kapoor) को गोद में उठाते दिखाई दिए। दोनों के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। इतना ही नहीं, फोटो में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की केमिस्ट्री भी तारीफ के लायक रही। बता दें कि कुछ इसी तरह से रणबीर कपूर ने अपनी शादी वाले दिन आलिया भट्ट को भी गोदी में उठाया था। ऐसे में इस फोटो को देखकर फैंस को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की याद आ गई।
फोटो में जहां रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ब्लू एंड व्हाइट शर्ट में नजर आए तो वहीं श्रद्धा कपूर (Shaddha Kapoor) स्काईब्लू ड्रेस में दिखाई दीं। बता दें कि दोनों फिल्म के गाने की शूटिंग कर रहे हैं और इस वक्त स्पेन में मौजूद हैं। रणबीर और श्रद्धा कपूर की इस फोटो को देखकर फैंस भी एक्साइटेड नजर आए। दोनों की इस फिल्म को लेकर माना जा रहा है कि यह 26 जनवरी, 2023 में रिलीज हो सकती है, लेकिन बाद में इसकी रिलीज 8 मार्च, 2023 शिफ्ट कर दी गई।
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो एक्टर जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ आलिया भट्ट, नागार्जुन, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी अहम भूमिका अदा करते दिखाई देंगे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/aSuk5GE
https://ift.tt/6bn1oTk
Comments
Post a Comment