पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन बनने जा रही है फिल्म, जानें कब होगी रिलीज

Atal Bihari Vajpayee Movie: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में कई रोज कई फिल्में बनती है और दर्शकों के बीच आती रहती है। कुछ फिल्म आते ही छा जाती है, तो कुछ के बारे में पता ही नहीं चलता है। बॉलीवुड में भी कई तरह की फिल्में बनती है कई सच्ची घटना पर होती है, तो कई किसी खास व्यक्ति पर बनती है। अभी हाल में फिल्म 83 आई थी, जो कपिल देव और 1983 की वर्ल्ड कप टीम पर बनी थी। इस से पहले देश के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक बन चुकी है। अब इस लिस्ट में एक नया नाम जुड़ने जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रोड्यूसर संदीप सिंह एक और जाने-माने नेता की बायोपिक बनाने जा रहे है। जिसके बाद प्रोड्यूसर संदीप सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए है।

इस नेता पर बनेगी बयोपिक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक के बाद अब प्रोड्यूसर संदीप सिंह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक बनाने जा रहे है। इस फिल्म का नाम तक सामने आ गया है। फिल्म का नाम होगा, अटल। इस फिल्म का एक पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। जो पोस्टर शेयर किया गया है उस पर पूर्व प्रधानमंत्री की प्रसिद्ध पंक्तियां लिखी गई हैं, मैं रहूं या न रहूं देश रहना चाहिए' लिखी हुई है। ये फिल्म अटल बिहारी वाजपेयी पर लिखी की किताब द अनटोल्ड वाजपेयीः पॉलीटिशन एंड पेराडॉक्स पर आधारित होगी। इस फिल्म में आपको अटल जी के जीवन के सफर के बारे में पता चलेगा। लेकिन अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि फिल्म में अटल जी का रोल कौन करने वाला है। तो चलिए पहले देखते है फिल्म का पोस्टर।

कब रिलीज होगी फिल्म
ये फिल्म को 2023 के क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने की बात सामने आ रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन 25 दिसंबर को पड़ता है। साल 2023 में अटल वाजपेयी का 99वां जन्मदिन होगा। इस पहले पीएम मोदी पर बनी फिल्म में विवेक ओबेरॉय और मनोज जोशी जैसे स्टार थे। उम्मीद की जा रही है अटल जी पर बन रही इस फिल्म में भी दमदार किरदार होंगे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/OenI9Jq
https://ift.tt/pkWaf3u

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म